{"_id":"69c051579c655cf6430a185b","slug":"chinmay-and-vansh-from-uttar-pradesh-in-the-main-draw-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1656983-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उत्तर प्रदेश के चिन्मय और वंश मुख्य ड्राॅ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के चिन्मय और वंश मुख्य ड्राॅ में
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान व वंश यादव ने आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में क्वालिफाइंग मुकाबलों में जीत के साथ मुख्य ड्राॅ में स्थान सुरक्षित किया। एक लाख रुपये की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट के पहले दिन क्वालिफाइंग राउंड के मुकाबले आयोजित किए गए।
एसडीएस टेनिस अकादमी की ला-मार्टीनियर कॉलेज स्थित टेनिस फैसिलिटी में खेली जा रही प्रतियोगिता के क्वालिफायर के अंतिम राउंड में चिन्मय ने यश को 6-0, 6-0 से पराजित किया। एकतरफा मुकाबले में चिन्मय ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक की बदाैलत मुकाबला आसानी से अपने नाम किया। एक अन्य मुकाबले में यूपी वंश यादव ने अक्षित को 6-1, 6-3 से हराया। वंश ने दमदार खेल के साथ मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दिल्ली के रिकी चौधरी, हरियाणा के सुनील कुमार व हर्ष , पंजाब के जसराज, केरल के कौशिक, राजस्थान के अमित ने भी जीत के साथ मुख्य ड्राॅ में जगह बना ली।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव पवन सागर ने बताया कि टूर्नामेंट में रविवार से मुख्य ड्राॅ के मुकाबले खेले जाएंगे। इसी के साथ एक लाख 50 हजार रुपए की प्राइजमनी वाले टैलेंट हंट टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत भी 23 मार्च को होगी। इसमें अंडर-8, अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-18 बालक व बालिका के साथ महिला वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे।