फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chinese and imported crackers to be ban for this diwali

इस दीवाली पर 50 प्रतिशत कम जारी होंगे पटाखों के लाइसेंस, इनकी बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

Tue, 03 Oct 2017 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Oct 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
chinese and imported crackers to be ban for this diwali
डेमो
दिवाली में पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण को देखते हुए गृह विभाग ने शुक्रवार को पटाखा बिक्री के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। इसके मुताबिक इस बार पिछले साल की तुलना में अस्थाई लाइसेंसों की संख्या आधी कर दी गई है। इस साल 50 फीसदी कम लाइसेंस दिए जाएंगे।
विज्ञापन


साथ ही चीनी समेत अन्य इम्पोर्टेड पटाखे की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। एनसीआर क्षेत्र में आने वाले गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर व मुजफ्फरनगर में दिवाली पर आतिशबाजी की वजह से बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।
विज्ञापन


इस पर कोर्ट ने पटाखों की बिक्री कम करने का निर्देश दिया है। इसे देखते हुए गृह सचिव ने एनसीआर सात जिलों समेत पूरे प्रदेश में पटाखे के लाइसेंस की संख्या आधी करने को कहा है। गृह सचिव भगवान स्वरूप के अनुसार आने वाले समय में इसमें और कमी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई गाइड लाइन के मुख्य बिंदु

chinese and imported crackers to be ban for this diwali
डेमो
साइलेंस जोन में आने वाले स्कूल, अस्पताल, न्यायालय, धार्मिक स्थल के 10 मीटर के भीतर पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध।
विदेशों में बने पटाखों के लिए लाइसेंस नहीं जारी किए जाएंगे।

सिर्फ उन्ही पटाखों की बिक्री होगी, जिनका निर्माण पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गेनाइजेशन (पीएफएसओ) द्वारा तय मानक के मुताबिक एल्युमिनियम, सल्फर, पोटैशियम व वेरियम से किया गया हो।
एंटीमनी, लिथियम मर्करी, आर्सेनिक, लेड और स्ट्रान्सियम क्रोमेड से बनी आतिशबाजी की बिक्री प्रतिबंधित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed