फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   china visitor in uttar pradesh

यूपी में कुछ तलाश रहे हैं 'चीनी'

Fri, 18 Oct 2013 10:37 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
china visitor in uttar pradesh

मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टरों की स्थापना के मकसद से आए चीन के एक उच्चस्तरीय

विज्ञापन
दल ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा, नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे का दौरा किया।

नोएडा में सूचना प्रोद्यौगिकी की प्रगति तथा ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क, इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेला, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय तथा मोजर बेअर की इकाई से चीनी दल प्रभावित नजर आया।

इसके बाद जेपी ग्रींस में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से एक प्रस्तुतीकरण भी दिया गया जिसमें मोजर बेअर, होंडा, सैमसंग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में तेजी से सुधरते औद्योगिक माहौल के बारे में टीम को जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बवाल खत्म, खुलीं फैजाबाद की सीमाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


दल फीरोजाबाद और कन्नौज में भी प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों का भी दौरा करेगा। प्रमुख सचिव आईआईडीडी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह के मुताबिक चीनी दल का प्रदेश दौरा कई चक्रों की गहन चर्चा के बाद संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि राज्य में उपलब्ध विशाल उपभोक्ता, प्राकृतिक एवं मानव संसाधनों की प्रचुरता के साथ उद्योगों के प्रति राज्य सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण से प्रभावित होकर दल ने फीरोजाबाद व कन्नौज में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों के स्थल का दौरा करने की भी इच्छा जताई है।

गौरतलब है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने चीनी प्रतिनिधिमंडल की चार राज्यों के उच्चाधिकारियों के साथ दो दिन पहले बैठक आयोजित की थी।


इसमें यूपी, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश व हरियाणा शामिल थे। इस बैठक में प्रमुख सचिव आईआईडीडी की अगुवाई में प्रदेश के अधिकारियों ने राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों एवं संभावनाओं को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया था।

चीनी प्रतिनिधिमंडल को नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सड़क एवं उच्चस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं ने काफी प्रभावित किया।

उन्हें ऊर्जा, अवस्थापना, खाद्य प्रसंस्करण एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा दिल्ली-मुंबई व अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की परिधि में आने वाली परियोजनाओं में निवेश के अवसरों से भी अवगत कराया गया।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए यहां आएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed