फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Children learned, do not move away from the goal in difficult times

Lucknow News: बच्चों ने ली सीख, कठिन समय में लक्ष्य से नहीं हटना

Wed, 07 Jun 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 07 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children learned, do not move away from the goal in difficult times
रायबरेली। अमर उजाला फाउंंडेशन की ओर से बुधवार को तीन ग्राम पंचायतों में बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन कर बच्चों को शिक्षाप्रद फिल्म दिखाई गयी। ग्राम पंचायत अहल के पंचायत भवन में फिल्म देखने के लिए जुटे 96 बच्चों को अनोखा छाता फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म से बच्चों ने सीख ली कि कठिन समय होने पर भी तय लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। आखिर में सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन

डीह ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में 105 बच्चों ने बाल फिल्म जादुई घड़ा देखी। इससे बच्चों ने सीखा कि लालच कभी नहीं करना चाहिए। इससे हमेशा नुकसान होता है। इसके बाद कचनावॉ गांव में 65 बच्चों को बाल फिल्म जैसे को तैसा दिखाई गई। इससे बच्चों ने सीखा कि जो जैसा करता है, उसको वैसा ही फल मिलता है। इसलिए सदा अच्छे काम करने चाहिए।
विज्ञापन


अहल गांव के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूछे गये प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले मोहित, अवनीश और इशांत को पुरस्कार मिला तो खुशी से चहक उठे। मगन सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवपूजन यादव समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला की इस मुहिम की खुलकर प्रशंसा की। ग्राम पंचायत डीह में आयोजित कार्यक्रम में रिषभ, प्रतीक और जीशान को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया गया। कचनावां गांव के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित चौरसिया, शशांक सिंह, मेवालाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed