मिसालः पॉकेट मनी जुटाकर बच्चों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल पर लोग अपनों को बधाई देने के लिए तरह-तरह की ग्रीटिंग कार्ड, महंगे फूल व गिफ्ट पैक खरीद रहे हैं लेकिन फतेहपुर के युगांतर विद्या मंदिर के कक्षा छह से आठ तक के 775 छात्र-छात्राओं ने इस सबसे इतर एक अनूठी मिसाल पेश की है।
इन छात्रों ने अपनी पॉकेट मनी को जुटा कर नौ हजार रुपये एकत्र किए और उसे चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष को भेज दिया।
यहां बच्चों ने मिलकर यह फैसला लिया कि वो इस बार नये वर्ष को मनाने में पैसा नहीं खर्च करेंगे। सबको जो पॉकेट मनी मिली है उसे एकत्र कर चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा जाएगा।
गुरुवार को स्कूल में बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी एकत्र कर नौ हजार रुपये जुटाए और राशि कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष वर्मा को सौंप दिया। उन्होंने बैंक ड्रॉफ्ट बनवाकर उसे डीएम योगेश्वर राम मिश्र को सौंपा। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी जाएगी। डीएम ने कहा कि बच्चों ने बहुत अनोखी मिसाल पेश की है। इससे सबक लेना चाहिए।
बेटी बचाने की अनोखी पहल
वर्ष 2016 से जन्मी बच्ची को 20 वर्ष के लिए एक हजार रुपये का किसान विकास पत्र मिलेगा। भ्रूण हत्या रोकने व आधी आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह अनूठा प्रयोग एक गांव में किया गया।
मसौधा ब्लॉक के टोनिया बिहारीपुर की नवनिर्वाचित प्रधान नीलम वर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने व उनकी आबादी बढ़ाने के लिए अनूठा कदम उठाया है।
प्रधान का कहना है कि ग्राम सभा टोनिया बिहारीपुर में वर्ष 2016 से जन्मी प्रत्येक कन्या को 20 वर्ष के लिए एक हजार रुपये का किसान विकास पत्र दिया जाएगा।