{"_id":"67aa5ff247873ee4600ed6e7","slug":"children-ate-medicine-to-kill-stomach-worms-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1072264-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों ने खाई पेट के कीड़े मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों ने खाई पेट के कीड़े मारने की दवा
विज्ञापन
लखनऊ। घसियारी मंडी स्थित बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन हुआ। महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. सुषमा सिंह ने बच्चों को एलबेंडाजोल खिलाई। स्कूल के 375 बच्चों ने दवा खाई।
महानिदेशक ने कहा, पेट में कीड़े हैं तो एनीमिया जैसी समस्या आम है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा, पेट में कीड़े होने का मुख्य कारण सफाई का अभाव व बच्चों का नंगे पैर घूमना है। बिना धुली सब्जियां, फल खाने से कृमि शरीर में पहुंचती है। जो बच्चे दवा खाने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए 14 को मॉपअप राउंड का आयोजन होगा। उधर, आरडीएसओ अस्पताल में भी कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। महानिदेशक उदय बोरवणकर ने बताया कि डॉ. मेराज अहमद ने उपचार की जानकारी दी।