सीएम अखिलेश के नाम पर रखा गया बच्चे का नाम, जानिए क्यों...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने और सांस की नली में दिक्कत होने पर जिंदगी के लिए जूझ रहे नवजात को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नई जिंदगी दी है। सीएम से मदद मिली तो मुख्यमंत्री के नाम पर नवजात का नाम भी अखिलेश रख दिया गया।
आठ जनवरी को चाइल्ड लाइन के नंबर 1098 पर फोन पर आया की एक नवजात को जन्म के साथ ही खाने और सांस की नली आपस में जुड़ी हुई है और गरीब माता-पिता इलाज कराने में असमर्थ हैं।
बच्चे को डालीबाग स्थित डॉ. बेग चाइल्ड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अखिलेश ने तुरंत दिए इलाज के निर्देश
मीडिया के जरिये मामले की जानकारी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज का निर्देश दिए थे।
चाइल्ड लाइन की निदेशक अंशुमालि शर्मा व डॉ. मिर्जा वकार बेग ने बताया कि अस्पताल के डॉ. सुबोध और डॉ. आशुतोष पांडेय ने सर्जरी की और नवजात को नई जिंदगी दी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बचने की वजह से परिवारीजन, चाइल्ड लाइन और डॉक्टरों की टीम ने नवजात का नाम अखिलेश रख दिया।