{"_id":"598ae17c4f1c1bcd4b8b4617","slug":"child-drowns-in-an-open-manhole","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुले नाले ने ली एक और की जान, दो माह में यह तीसरी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले नाले ने ली एक और की जान, दो माह में यह तीसरी मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खुले नाले को लेकर झगड़ते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवर बैंक कॉलोनी के नाले में गिरे मासूम का शव मिले अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि खुर्रम नगर के पंतनगर इलाके में बुधवार को ग्यारह वर्षीय बच्चे की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
इटौंजा का रहने वाला बंटी अपनी ननिहाल पंतनगर आया था। बुधवार सुबह बारिश में खेलते वक्त खुले मेनहोल में चला गया। सड़क में पानी भरा होने के कारण खुला मेनहोल नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
बारिश के पानी को निकालने के लिए नगर निगम ने नाले की स्लैब को हटा दिया था।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बंटी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना से गुस्साए लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों से मारपीट भी की। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के लोगों ने आते ही स्लैब को बंद कर दिया, ताकि घटना का कोई सुबूत न रह जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही हुई थी एक मासूम की मौत
अभी रविवार को ही चार वर्षीय नावेद की रिवर बैंक कॉलोनी वजीरगंज के पास गहरे नाले में गिरने से मौत हो गई थी। मासूम का शव ढूंढने के लिए नगर निगम को करीब 42 घंटो तक मशक्कत करनी पड़ी थी। नावेद का शव बुधवार को नाले से तीन किमी दूर गोमती नगर में उतराता हुआ मिला था।