{"_id":"5d23a5b68ebc3e6c940cf61b","slug":"chikanpox-in-lucknow-lucknow-news-lko46963545","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश शुरू होते ही संक्रामक बीमारियां फैलीं, इस गांव में कई लोग चिकनपॉक्स से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश शुरू होते ही संक्रामक बीमारियां फैलीं, इस गांव में कई लोग चिकनपॉक्स से पीड़ित
Tue, 09 Jul 2019 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश शुरू होते ही संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं। फैजुल्लागंज के बाद अब बंथरा सिकंदरपुर गांव में बीमारी ने दस्तक दी है। यहां एक ही परिवार के 10 लोग चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। सोमवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंभीर रूप से बीमार तीन मरीजोें के सैंपल लिए हैं। उसे जांच के लिए केजीएमयू की लैब में भेजा है।
बंथरा सिकंदपुर में शनिवार को एक ही परिवार के सुलेमान (22), शाहजहां (23), अब्दुल कादिर (13), थाई (03), अफसर बानो (23), अफसरजहां (22), मेसरजहां (31) समेत 10 लोग चार दिन से बीमार थे। जानकारी पर सोमवार को पीएचसी सरोजनी नगर की टीम गांव पहुंची। यहां के लोगों से बीमारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बीमारी की चपेट में आने वाले सात लोगों की सेहत ठीक बताई गई है। तीन लोगों की स्थिति गंभीर है। उनके सैंपल लिए गए हैं। उसे जांच के लिए केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एके सिंह ने बताया, क्षेत्रीय एएनएम पुष्पा और आशा नीतू को प्रतिदिन ग्राम पंचायत में जाने का निर्देश दिया गया है।
ग्रामीणों को बताए बचाव के तरीके
गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मौसमी फल व सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।
विज्ञापन
फैजुल्लागंज में स्थिति सुधरी
फैजुल्लागंज के शिवशक्ति नगर में सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान घर-घर जाकर पूछताछ की गई। टीम का दावा है कि सोमवार को एक भी मरीज नहीं मिला। रविवार को जिन मरीजों को दवाएं दी गई थीं। उनकी हालत में सुधार है। पीड़ितों को पानी उबाल पर पीने की सलाह दी गई है।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने क्षेत्रमें भ्रमण करते रहें। एएनएम व आशा अपने-अपने गांवों की प्रतिदिन रिपोर्ट देंगी। फैजुल्ल्लागंज की स्थिति में सुधार हो रहा है। बंथरा सिकंदरपुर गांव में चिकनपॉक्स की बीमारी पाई गई है। तीन मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। बाकी मरीज अब ठीक हैं। जहां भी बीमारी की सूचना मिलेगी तत्काल संबंधित इलाके की टीम मौके पर पहुंचेगी। इसमें किसी तरह की कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ