फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Secretary gave strict instructions: Action will be taken on those who copy organized organized under Rasuka, STF will keep an eye in sensitive districts

मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश : संगठित रूप से नकल कराने वालों पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई, संवेदनशील जिलों में एसटीएफ रखेगी नजर

Tue, 15 Mar 2022 09:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Mar 2022 09:35 PM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील जिलों में एसटीएफ को निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल लगाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे होंगे।

विज्ञापन
Chief Secretary gave strict instructions: Action will be taken on those who copy organized organized under Rasuka, STF will keep an eye in sensitive districts
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

विस्तार

प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओ को नकल विहीन कराने के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने फुलप्रूफ खाका तैयार किया है। संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील जिलों में एसटीएफ को निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल लगाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे होंगे। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए मंगलवार को मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अफसरों की जिम्मेदारियां तय कीं।

विज्ञापन

    
मुख्य सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन प्रश्न पत्रों के पहुंचने से पहले ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए उसे जिला मुख्यालय में पुलिस कस्टडी में रखा जाए। परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्न पत्रों का वितरण जिलाधिकारी की ओर से नामित अधिकारी की निगरानी में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पुलिस अभिरक्षा में कराया जाएगा। उन्होंने जिलों को अफसरों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा की अवधि में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल उपलब्ध रहे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएं। उन्होंने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

    
मुख्य सचिव ने परीक्षा अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, नगर विकास विभाग, पचायती राज विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी न हो। जिलों के अफसरों से कहा गया है कि वे शत प्रतिशत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लें और यह सुनिश्चित कर लें कि वहां आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों को बताया कि प्रदेश में 8373 परीक्षा केन्द्रों पर 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रश्न पत्रों को रखने की व्यवस्था डबल लाक युक्त अलमारी में की गई है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसके लिए लखनऊ में क्रेंदीयकृत राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां सभी केंद्रों से सीसीटीवी की लाइव फीड पहुंचेगी। नकल विहीन परीक्षा की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। उन्होंने बताया कि पहली बार परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों एवं कर्मियों की तैनाती साफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।


इस साफ्टवेयर में कक्ष निरीक्षकों की दैनिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, पुलिस आयुक्त व शिक्षा विभाग केअधिकारी मौजूद थे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने आनलाइन हिस्सा लिया। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव परिहन राजेश कुमार सिंह, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश, सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह, सचिव गृह तरूण गाबा, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शम्भु कुमार व जय शंकर दुबे, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय सहित शासन तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed