{"_id":"5bdba0edbdec2269345639f7","slug":"chief-secretary-and-dgp-check-of-preparations-for-festival-in-ayodhya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव और डीजीपी ने लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा, कोरियाई टीम भी रही साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव और डीजीपी ने लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा, कोरियाई टीम भी रही साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Fri, 02 Nov 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव और डीजीपी जायजा लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में 4 से 6 नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव की मुख्य अतिथि कोरिया गणराज्य की प्रथम लेडी किम जंग सू होंगी। उनके साथ करीब 200 सदस्यीय कोरियाई दल भी मौजूद होगा। रामकथा पार्क में त्रेतायुग में लंका विजय कर अयोध्या लौटे राम, लक्ष्मण, सीता समेत पूरी सेना के स्वागत का कार्यक्रम है।
यहां राज्यपाल गुरू वशिष्ठ की भूमिका निभाएंगे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या वासियों की ओर से हेलीकॉप्टर से उतरने वाले राम-सीता व लक्ष्मण की आरती उतारेंगे। इसके बाद नयाघाट पर सरयू की आरती के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। राम की पैड़ी पर एक भव्य मंच बनाया जा रहा है। जहां बैठकर मुख्य अतिथि समेत मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विदेशी अतिथि वाटर शो के जरिए लेजर से भगवान राम की यात्रा का आनंद लेंगे।
अयोध्या पहुंची कोरियाई गणराज्य के राजदूत एचईसिन वांगकिल के साथ बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, डीजीपी ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश अवस्थी, डीजी सुरक्षा विजय कुमार समेत शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने कोरियाई टीम के साथ कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन
बाद में रामकथा संग्रहालय में दीपोत्सव आयोजन से जुड़े समस्त विभागों के साथ बैठक कर आयोजन को भव्य बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया। सुरक्षा पर भी मंथन किया गया। दीपोत्सव की मुख्य अतिथि कोरिया गणराज्य की प्रथम लेडी किम जंग सू होंगी। उनके साथ करीब 200 सदस्यीय कोरियाई दल भी मौजूद होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व योगी कैबिनेट के कई मंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे। तीन लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। वहीं छह देशों की रामलीला सहित वाटर शो व ख्यातिप्राप्त कलाकारों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा।
रामकथा संग्रहालय में अधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ वीवीआईपी सुरक्षा की रणनीति भी तैयार की। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेशर, नगर विकास सचिव मनोज सिंह, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम डॉ. अनिल पाठक, एसएसपी जोगेंद्र कुमार सहित अन्य शासन-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा के साथ होगी उत्सव की शुरूआत
दीपोत्सव की शुरूआत साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली राम राज्याभिषेक यात्रा के साथ होगी। रामायण आधारित 15 प्रसंगों की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। झांकी में कोरिया की प्रथम लेडी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इसके बाद सबसे पहले पुराने कोरियाई पार्क के सामने स्थित जमीन पर कोरियाई पार्क के विस्तारीकरण योजना का शिलान्यास किया जाएगा। रामकथा पार्क में रामनगरी के संतों का शॉल व माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। सभी संतों व अतिथियों को राम की प्रतिमा भी भेंट की जाएगी। इसके अतिरिक्त राम की पैड़ी परिसर में भी संतों के लिए अलग से मंच बनाने का निर्देश दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का फेस्टिवल की सुरक्षा होगी सख्त : डीजीपी
डीजीपी ओमप्रकाश सिंह सिंह ने कहा कि अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर का समारोह होने जा रहा है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था हमारे लिए बड़ी चुनौती होगी। समारोह को सकुशल संपन्न कराने को लेकर ब्यूह रचना तैयार कर ली गई है, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा के लिए कई एजेंसियों को लगाया जाएगा। कोरिया गणराज्य की प्रथम लेडी व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रामनगरी अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद होगी।

6 नवंबर को रामनगरी में प्रतिबंधित रहेगा यातायात
6 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के मुख्य आयोजन को लेकर रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था सख्त की जा रही है। संपूर्ण अयोध्या को मजबूत सुरक्षा घेरे में कैद किया जाएगा। साथ ही मुख्य आयोजन के दिन 6 नवंबर को यातायात भी प्रतिबंधित किए जाने की योजना तैयार की जा रही है।
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क की ओर कोई भी दो पहिया, चार पहिया वाहन नहीं जा पाएंगे। पुराने सरयू पुल से वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, यातायात डायवर्जन किया जा रहा है। जगह-जगह पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।