{"_id":"5f6cdb758ebc3e3e81125502","slug":"chief-minister-yogi-gifted-ganga-river-front-to-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर को दी गंगा रिवर फ्रंट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर को दी गंगा रिवर फ्रंट की सौगात
Thu, 24 Sep 2020 11:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर बृहस्पतिवार को कानपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर दौरे में गंगा की स्वच्छता की प्रशंसा की थी। हम उनकी भावनाओं के अनुरूप वहां खूबसूरत रिवर फ्रंट तैयार करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इस बाबत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा व औरैया की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
मंडलायुक्त राजशेखर ने बताया कि मेट्रो रेल डिपो के लिए कानपुर में कृषि विश्वविद्यालय की 14 हेक्टेयर भूमि लिया जाना है। विवि की अनुमति मिल गई है। इस पर सीएम ने कहा कि कब्जा भी शीघ्रता से ले लिया जाए। मुख्यमंत्री ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों ने 10 से 50 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं की प्रगति और बैठक में मौजूद सांसद, विधायक व मंत्री से इस बाबत फीडबैक लिया। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।
अनलॉक का मतलब निश्चिंतता नहीं :
मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता के कार्यक्रम हर स्तर पर चलाए जाएं। अनलॉक का मतलब निश्चिंतता नहीं है। जब तक कोई वैक्सीन या उपचार नहीं आता, तब तक सतर्कता बरतते हुए विकास कार्यों को संचालित किया जाए।