{"_id":"61dd36f9ec6ee55ed1751a4a","slug":"chief-minister-yogi-gave-instructions-give-immediate-compensation-for-the-loss-of-crops-due-to-hailstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर तत्काल मुआवजा दें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर तत्काल मुआवजा दें
Tue, 11 Jan 2022 01:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित जिलों में राहत कार्य संचालित करने व नुकसान का आकलन कर तत्काल भरपाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार प्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित जिलों में राहत कार्य संचालित करने व नुकसान का आकलन कर तत्काल भरपाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि नुकसान की रिपोर्ट आते ही किसानों को उनकी खराब फसलों का सही समय पर मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने राहत विभाग को भी ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखने और प्रभावित लोगों को तत्काल मदद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन