{"_id":"5bf71deabdec22415d4594c1","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-visit-nagpur-and-varanasi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आज नागपुर और वाराणसी जाएंगे, कल से एमपी-राजस्थान का चुनावी दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आज नागपुर और वाराणसी जाएंगे, कल से एमपी-राजस्थान का चुनावी दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नागपुर और वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। 24 नवंबर से वह मध्य प्रदेश व राजस्थान का चुनावी दौरा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार को गढ़ मुक्तेश्वर के बाद गोरखपुर पहुंचे। पहले उनका गोरखपुर में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था लेकिन देर शाम वह राजधानी लौट आए।
माना जा रहा है कि शुक्रवार को नागपुर के दौरे के मद्देनजर उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में पुलिस से जुड़े कार्यक्रम और सिख समागम में हिस्सा लेने के बाद योगी दोपहर 12.45 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री नागपुर में एग्रीविजन एग्रीकल्चर समिट में हिस्सा लेंगे। नागपुर से वह सीधे वाराणसी पहुंचेंगे जहां देव दीपावली के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के राजस्थान चुनावी दौरे में भी संशोधन हुआ है।
विज्ञापन
पहले उन्हें 23, 24 व 25 नवंबर को भी राजस्थान में प्रचार के लिए जाना था लेकिन नागपुर और वाराणसी के कार्यक्रमों के चलते इसमें बदलाव किया गया है। योगी अब 24-25 नवंबर को मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा करेंगे जबकि 26,27 व 28 नवंबर को राजस्थान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।