{"_id":"5bdb90ebbdec22693f5f632e","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-be-visit-of-gujarat-rajasthan-and-haryana-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से गुजरात, राजस्थान व हरियाणा के दौरे पर सीएम योगी, रविवार को जाएंगे उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गुजरात, राजस्थान व हरियाणा के दौरे पर सीएम योगी, रविवार को जाएंगे उत्तराखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Nov 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से गुजरात, राजस्थान व हरियाणा की यात्रा पर रवाना होंगे। वह रविवार को उत्तराखंड जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आज गुजरात जाएंगे।
वह वहां गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ केवडिया पहुंचकर देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थल, सरदार सरोवर बांध, वैली ऑफ फ्लावर और टेंट सिटी का भ्रमण करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्तूबर को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण किया था। योगी वहां से शाम करीब चार बजे राजस्थान के जालौर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
वह वहां नाथ संप्रदाय के जालंधर नाथ मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। तीन नवंबर की सुबह मुख्यमंत्री जालौर से कुरुक्षेत्र (हरियाणा) जाकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र से लौटकर वह राजस्थान के बीकानेर जाएंगे। वहां एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शनिवार की रात करीब नौ बजे तक वह लखनऊ लौट आएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री उत्तराखंड जाएंगे। वह हरिद्वार में आयोजित ज्ञान कुंभ में शामिल होंगे।