फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath visits BJP office in Lucknow

सीएम बनने के बाद पहली बार BJP ऑफिस पहुंचे योगी, कहा- संयम रखें

Fri, 23 Jun 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Jun 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath visits BJP office in Lucknow
भाजपा मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन के लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार के 100 दिन के काम जनता के बीच पहुंचाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए योगी बोले-सत्ता में होने के कारण हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं की अपेक्षा ज्यादा है लेकिन उन्हें संयम से काम लेना होगा और संतोष भी करना होगा।
विज्ञापन


योगी कानून-व्यवस्था पर तो कुछ नहीं बोले, लेकिन कहा कि सरकार शिक्षा में बड़ा परिवर्तन करेगी। भारतीय मानदंडों से काटकर जो विषय शिक्षा में शामिल किए गए हैं, उन्हें हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सौ दिनों में सरकार की कई उपलब्धियां हैं। केंद्र सरकार ने भी तीन वर्ष में काफी काम किये हैं। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार न होने के कारण केंद्र के जनहित के कामों का लाभ नीचे तक नहीं पहुंच पाया।

लोगों को बताएं कि भाजपा ने उनके लिए क्या किया

chief minister yogi adityanath visits BJP office in Lucknow

उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार है इसलिए सभी को चिंता कर केंद्र सरकार के कार्यों और योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाना चाहिए जिससे जनता को लाभ हो और उन्हें पता चले कि भाजपा सरकारों ने उनके कल्याण के लिए क्या-क्या काम किए हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बाद सफलता मिलती है, सफलता जिम्मेदारी का अहसास कराती है।

परिवारवाद व जातिवाद से दूर रहें
उन्होंने कहा कि राजनीति मूल्यों व सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। परिवारवाद व जातिवाद से हटकर राष्ट्रवाद की भावना विकसित करना होगा। प्रदेश में ग्राम सभाओं में स्मार्ट विलेज बनाए जाएंगे और तीन वर्ष में सरकार 24 लाख घर बनाकर गरीब व वंचित परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 25 करोड़ जनधन खाते खुलवाए, कुछ देशों की आबादी भी इतनी नहीं है। पांच करोड़ रसोई गैस कनेक्शन दिए हैं। मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का प्रस्ताव भेज दिया गया है।

एक जुलाई से खूब पढ़ो आगे बढ़ो अभियान

chief minister yogi adityanath visits BJP office in Lucknow
डिप्टी सीएम व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

राज्य सरकार ने भी 86 लाख लघु सीमान्त किसानों का फसली कर्ज माफ  किया है। सरकार 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके माध्यम से नदियां भी संरक्षित होंगी तथा गंगा को साफ  करने में मदद मिलेगी।

वन महोत्सव से जल शुद्ध होगा । 1 जुलाई से 15 जलाई के बीच खूब पढ़ो आगे बढ़ो अभियान चलना है।  इन सभी योजनाओं के माध्यम से कार्यकर्ता आमजन से जुड़ें ताकि जिससे आगामी चुनावों सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया जा सके।

मौर्य ने कहा-संगठन से ही सरकार है
बैठक मेंडिप्टी सीएम व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संगठन से सरकार है, इसलिए कार्यकर्ताओं केसम्मान और स्वाभिमान को ठेस नहीं लगनी चाहिए। अध्यक्ष होने के नाते मेरे लिए कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि है।

यहां सरकार के मुखिया बैठे हैं, मुझे कहने में गुरेज नहीं कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस नहीं लगनी चाहिए। संगठन मजबूत होगा, संगठन की साख रहेगी, संगठन पर जनता का भरोसा रहेगा और कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास रहेगा तो सरकार की भी साख रहेगी।

इसी निष्ठा से निकाय चुनाव में हासिल करना है मकसद

chief minister yogi adityanath visits BJP office in Lucknow

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद ओम माथुर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी ने 300 का आंकड़ा पार किया है। इसी टीम को पूरी लगन व निष्ठा से निकाय चुनाव में पार्टी का झंडा फहराना है।

केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आप जन-जन तक ले जाएं, अंत्योदय साकार करना है। माथुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह स्वभाव बनाना होगा कि वह सत्ता दल के कार्यकर्ता हैं और उसी गंभीरता के साथ जन सरोकार के लिए कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed