फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath reply to Digvijay Singh Congress should look in its past

सीएम योगी का दिग्विजय सिंह को जवाब, कांग्रेस अपना इतिहास देखे, किसी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं

Mon, 03 Aug 2020 07:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Aug 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reply to Digvijay Singh Congress should look in its past
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने जा रहे भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट का जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को अपना इतिहास देखना चाहिए। वे नहीं चाहते थे कि भगवान राम को जहां रखा गया था, वहां एक आधारशिला रखी जाए। वे मुद्दे का निष्कर्ष नहीं चाहते थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया हर किसी कृत्यों के बारे में जानती है। किसी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण आजादी के तुरंत बाद सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के साथ शुरू हो सकता था। सीएम योगी ने कहा कि 500 साल बाद शुभ मुहूर्त आया है। ऐसे में नकारात्मक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। 
विज्ञापन

 

आपको बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अमित शाह के अस्पताल में भर्ती होने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये सनातम हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज करने का परिणाम है। 



उन्होंने आगे लिखा कि पांच अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास का मुहुर्त अशुभ है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मोदी जी आप अशुभ मुहुर्त में भगवान राम मंदिर का शिलान्यास कर और कितने लोगों को अस्पताल भिजवाना चाहते हैं? योगी जी आप ही मोदी जी को समझाइए। आपके रहते हुए सनातन धर्म की सारी मर्यादाओं को क्यो तोड़ा जा रहा है? और आपकी क्या मजबूरी है जो आप यह सब होने दे रहे हैं?'
 

उन्होंने आगे ट्वीट किया है मैं मोदी जी से फिर अनुरोध करता हूं पांच अगस्त के अशुभ मुहुर्त को टाल दीजिए। सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम मंदिर निर्माण का योग आया है अपनी हठधर्मीता से इसमें विघ्न पड़ने से रोकिए।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री योगी तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। श्री राम जन्मभूमि के गर्भ ग्रह में तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। वैदिक आचार्यों ने गणपति पूजा के साथ सुबह 8 बजे पूजन की शुरुआत की। इसके बाद करीब दो बजे सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। 

आज शुरू हुई पूजा में उन्होंने हिस्सा लिया और इसके साथ ही अफसरों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सीएम योगी ने पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों का जायजा लिया, इस संबंध में अधिकारियों से भी बातें कीं और उन्हें निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed