{"_id":"5fd864f09e5ae57ed20e17f9","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-paid-tribute-to-sardar-vallabh-bhai-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बोले- आपका राष्ट्रनिष्ठ जीवन हमें हमेशा प्रेरणा देता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बोले- आपका राष्ट्रनिष्ठ जीवन हमें हमेशा प्रेरणा देता है
Tue, 15 Dec 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर योगी ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधकर देश की अखंडता को अभेद्य बनाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का उत्थान व पतन व्यक्ति के साथ ही राष्ट्र को भी प्रभावित करता है। जब हमारे देश के लोग एकजुट हुए और नेता सक्रिय हुए अंग्रेजों के शासन का अंत हो गया। सरदार पटेल ने देश की एकता को मजबूत किया।
विज्ञापन
स्वाधीन भारत को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष, संविधान एवं सनातन मूल्यों के रक्षक, सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
विज्ञापन विज्ञापन
आपका राष्ट्रनिष्ठ जीवन हमें "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" के निर्माण हेतु सतत प्रेरणा प्रदान करता है।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 15, 2020