फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath on Ayodhya visit.

अयोध्या में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूरे देश का पेट भरने में सक्ष्म है उत्तर प्रदेश

Mon, 08 Jul 2019 06:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Jul 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath on Ayodhya visit.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 100 छात्रों की क्षमता के छात्रावास का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दशकों से लंबित न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू किया और किसान सम्मान निधि योजना को लागू कर किसानों को समृद्घ बनाने का काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी पूरे देश का पेट भरने की क्षमता रखता है। यहां दलहन और तिलहन फसलों के लिए पूरी संभावनाएं हैं। मुजफ्फरनगर में गुड़ की 180 वैरायटी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कृषि की हालत सुधारने में कृषि वैज्ञानिकों की बड़ी भूमिका है। उनकी मदद से कृषि की हालत बदली जा सकती है। योगी ने बताया कि प्रदेश के दो कृषि विश्वविद्यालयों को सेंट्रल एक्सीलेंसी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जरूरत बताई।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के राज्यमंत्री कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक कृषि प्रसार डॉ. एके सिंह व प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed