फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   National Unemployment Day India Latest News: Chief Minister Yogi Adityanath meeting with officers to create jobs.

यूपी: बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवा तो एक्शन में आई योगी सरकार, भर्ती शुरू करने का दिया आदेश

Fri, 18 Sep 2020 01:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Sep 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
National Unemployment Day India Latest News: Chief Minister Yogi Adityanath meeting with officers to create jobs.
राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मुहिम का प्रदेश की योगी सरकार पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा है और 21 सितंबर को सभी भर्ती आयोगों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि अब तक हुईं तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सभी भर्तियां की जाएं।

बता दें कि गुरुवार को युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किए। वहीं, विपक्ष ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर बृहस्पतिवार को टॉप ट्रेंड करता रहा।

लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए, लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई

राजधानी लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कई जगह पर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री आवास, हजरतगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौक, लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों व अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर चूड़ी लेकर प्रदर्शन कर रहीं सपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार
गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर सपा छात्र सभा की प्रदेश सचिव पूजा यादव के नेतृत्व में हाथों में चूड़ियां लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजीं और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पूजा यादव समेत सभी छात्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, बेरोजगारी के मुद्दे पर सड़क पर उतरीं समाजवादी पार्टी की जिला व नगर इकाई की महिलाओं को पुलिस ने सआदत अली खां के मकबरे के पास रोक लिया। महिलाएं जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय जा रहीं थीं। इस दौरान महिलाओं और पुलिस में काफी देर तक नोकझोंक हुई। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की।

वहीं सपा छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर छात्रनेता महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बर्तन लेकर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जिन वादों के सहारे सरकार में आए थे। वो वादे आज उनके जुमलों में तब्दील हो गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने शिया कॉलेज, हजरतगंज, में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed