फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister yogi adityanath inaugurate new police headquarters at lucknow

सीएम योगी आज करेंगे नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन, अखिलेश बोले-हमने किया था शिलान्यास

Mon, 02 Sep 2019 01:12 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Sep 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Chief minister yogi adityanath inaugurate new police headquarters at lucknow
नया पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में बने पुलिस के नए भवन का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 816 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस मुख्यालय दो माह पूर्व ही शिफ्ट हो गया था
विज्ञापन


लेकिन मुख्यमंत्री से समय न मिल पाने के कारण इस बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं हो पाया था। नौ मंजिला इस इमारत में पुलिस की कुल 18 शाखाओं के कार्यालय हैं। 

इसमें भ्रष्टाचार निवारण, तकनीकी सेवा, अग्निश्मन सेवा, आर्थिक अपराध अनुसंधान, एसआईटी, मानवाधिकार, साइबर क्राइम, यातायात निदेशालय, पुलिस मुख्यालय के विभिन्न कार्यालय, विशेष जांच, प्रशिक्षण निदेशालय, एसआईबी कोआपरेटिव सेल, जीआरपी, लॉजिस्टिक जैसी शाखाओं के कार्यालय हैं।
विज्ञापन


उम्मीद है नया पुलिस मुख्यालय दूर करेगा अराजकता: अखिलेश
अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की नई बिल्डिंग के  उद्घाटन से पहले कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया पुलिस मुख्यालय आपराधिक अराजकता दूर करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कह कि जिस अत्याधुनिक पुलिस मुख्यालय का शिलान्यास सपा काल में हमने किया था, उसका उद्घाटन होने जा रहा है। वर्तमान में यूपी जिस आपराधिक अराजकता के दौर से गुजर रहा है, आशा है ये भवन उसे सुधारने में सहायक होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed