फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister Yogi Adityanath Gonda and Balrampur visit.

गोंडा में मुख्यमंत्री योगी: बोले- मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

Thu, 14 Mar 2024 06:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Mar 2024 06:37 PM IST
सार

गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगवाए। उन्होंने जिले में 1700 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath Gonda and Balrampur visit.
गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप लोग पहले जिनको वोट देते थे वो राम के नाम से डरते थे। आपके त्योहार में कर्फ्यू लगाकर रोका जाता था। आज प्रदेश में आस्था और व्यापार सभी कुछ पूरी तरह सुरक्षित है। गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनवाया जाएगा। अयोध्या का विकास होने से सबसे ज्यादा फायदा गोंडा को ही होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोंडा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने 1700 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। भारत का सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हो चुका है। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि मोदी जी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
विज्ञापन


फिर एक बार मोदी सरकार... के लगवाए नारे
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के हर गरीब को मोदी सरकार आवास और स्वास्थ्य बीमा दे रही है। डबल इंजन की सरकार से देश का विकास हो रहा है। मोदी सरकार देश और सीमा की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने मंच से फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह सीएम के मंच से गायब रहे
सीएम योगी की जनसभा में कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्यमंत्री के मंच से गायब रहे। मंच पर गोडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के साथ सात विधायक व एक एमएलसी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में किए पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम को देवीपाटन मंदिर पहुंचे। गोंडा के कार्यक्रम से हेलीकाप्टर से तुलसीपुर पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजन - अर्चन के साथ ही अधिकारियों और पार्टी नेताओं से बात की। सीएम ने विकास कार्यों में जिले को सबसे आगे रखने की नसीहत दिया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात किया। मंदिर ही रात्रि विश्राम करने के बाद वह शुक्रवार की सुबह 10 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए कोयलरा गांव में भूमि पूजन करेंगे। वहीं करीब 1500 परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिसमें 986. 70 करोड़ की 210 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 502.21 करोड़ की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उन्होनें अधिकारियों से इसकी समीक्षा किया। शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed