{"_id":"679c8d9d792ceb0f3a0f0a08","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-can-conduct-aerial-survey-of-ayodhya-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या का किया हवाई सर्वेक्षण, उमड़ी भीड़ का आसमान से किया आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या का किया हवाई सर्वेक्षण, उमड़ी भीड़ का आसमान से किया आकलन
Fri, 31 Jan 2025 08:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:47 PM IST
सार
महाकुंभ में स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पुलिस अधिकारी व प्रशासन अलर्ट हो गया है। महाकुंभ के बाद रामनगरी में भी लगातार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया हवाई दौरा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम ने राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी और सरयू के घाट का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के पहले और बाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ग्राउंड जीरो पर सीएम योगी के अधिकारी उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से अयोध्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की आसमान से निगरानी और आकलन किया गया।
विज्ञापन
महाकुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से अयोध्या पटी हुई है। शुक्रवार को भी रामनगरी में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर मेला व्यवस्था की जानकारी ली है।
विज्ञापन
अयोध्या में कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार समेत अन्य आला अधिकारी जमे हुए हैं और क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। बसंत पंचमी के स्नान के बाद यानी पांच फरवरी तक अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ के उमड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन