फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister yogi adityanath ayodhya ram mandir

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता खुलना मोदी के मजबूत नेतृत्व का प्रतीक: मुख्यमंत्री योगी

Sun, 23 Feb 2020 06:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Feb 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath ayodhya ram mandir
आरोग्य मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है। मैं अयोध्यावासियों की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का अभिनंदन करता हूं। मुख्यमंत्री योगी राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने दर्शननगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि मोदी ने जो कहा वो कर दिखाया।

विज्ञापन


देश की आकांक्षाओं का प्रतीक कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक पर कानून बनाना, नागरिकता संशोधन कानून बनाकर दुनिया के पीड़ित लोगों को देश में शरण देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था करना और फिर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करना मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिचायक है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के करीब 4000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को अच्छा इलाज उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को गरीबों से जुड़ी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरुक करना जरूरी है। अगर ऐसा हो सका तो हर गरीब को इलाज मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाया है जिसमें हर गरीब को पांच लाख रुपये का इलाज दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को टीवी, फाइलेरिया सहित तमाम बीमारियों से मुक्त करना है तो इसके लिए आरोग्य मेला बहुत बड़ी देन है। पिछले तीन वर्ष के अंदर प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के अनेक कार्यक्रम चलाए गए हैं। 1947 से 2016 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे। हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 28 मेडिकल कॉलेजों की नींव रखी है। जिनमें से सात मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिए गए हैं और 13 नए मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं।

सूर्यकुंड से सुग्रीव किला पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी अयोध्या दौरे पर हैं। सूर्यकुंड से वह सुग्रीव किला पहुंचे जहां उन्होंने ब्रह्मलीन जगतगुरु पुरुषोत्तमाचार्य की पुण्यतिथि में आयोजित संत सम्मेलन में भाग लिया। वह करीब चार घंटे अयोध्या में गुजारेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर युवा कांग्रेस के महासचिव शरद शुक्ला को नजरबंद कर दिया गया है। वह मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed