फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister said, there will be live mapping of hospitals, complete information will be available on one click

मुख्यमंत्री ने कहा, अस्पतालों की होगी जिओ मैपिंग, एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

Wed, 26 May 2021 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 May 2021 10:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव स्तर पर शुद्ध करने की जरूरत है ताकि हर व्यक्ति को तत्काल समुचित इलाज मिल सके। इसके लिए सभी अस्पतालों की जिओ मैपिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Chief Minister said, there will be live mapping of hospitals, complete information will be available on one click
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव स्तर पर शुद्ध करने की जरूरत है ताकि हर व्यक्ति को तत्काल समुचित इलाज मिल सके। इसके लिए सभी अस्पतालों की जिओ मैपिंग की जाएगी। इसके लिए मोबाइल एप विकसित किया जाना चाहिए। इसके तहत जल्द से जल्द पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ सेंटर, जिला अस्पताल की सुविधाओं का एक डाटाबेस तैयार किया जाए। सीएम बुधवार को टीम 9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय नई चुनौतियों का है। इसे स्वीकार करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का मुकम्मल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाए ताकि भविष्य में किसी को इलाज के लिए भटकना न पड़े। जिओ मैपिंग के जरिए यह भी तय हो जाएगा कि  संबंधित केंद्र पर चिकित्सकों और पैरामेडिकल की स्थिति क्या है। किस केंद्र पर कौन-कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं। इसी तरह भवन, उपकरणों की स्थिति भी पता चल सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस पर रोकथाम के दृष्टिगत सर्विलांस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कोरोना की चेन तोड़ने में भी निगरानी समितियों ने सराहनीय कार्य किया है। अब एक ओर जहां विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है वहीं बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है और इंसेफेलाइटिस की समस्या भी बढ़ने की संभावना होगी। इसलिए प्रो-एक्टिव नीति के तहत हमें सर्विलांस को और बेहतर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह खुद देवरिया, कुशीनगर, बस्ती और सिद्धार्थ नगर जैसे इंसेफेलाइटिस प्रभावित जिलों में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अन्य सभी जिलों में भी सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ने एनआईसीयू का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी 58 मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीआईसीयू स्थापित किये जाने हैं। इसके साथ 50 बेड का एनआईसीयू भी हो। यह कार्य शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माणाधीन सीएचसी/पीएचसी का कार्य समय से पूरा किया जाए। इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग कराई जाए। 

एक जून से शुरू हो रहे अभियान में बनेंगे अलग-अलग बूथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1 जून से 18 से 44 साल वाले लोगों के लिए सभी जिलों में टीकाकरण अभियान की तैयारी जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। इसमें कर्मचारियों ,अध्यापकों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण तेजी से चल रहा है। मंगलवार को 1,47,048 लोगों को टीका लगा। इस तरह अब तक इस आयु वर्ग के 13,61,550 लोगों को टीका कवर मिल चुका है। एक जून से सभी 75 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण का कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है। 

इसमें न्यायिक सेवा के लोगों, मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षकों व कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए 2-2 केंद्र सभी जिलों में बनाये जाएं। शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, बैंक कर्मी आदि का टीकाकरण शीघ्रता से कराया जाना चाहिए। जिन अभिभावकों के बच्चे 12 वर्ष से कम आयु के हैं, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में विधिवत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। हर जिले में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाये जाएंगे। अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए आमंत्रित करें। यह अभिभावक के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए उपयोगी होगा।

घट रही है ऑक्सीजन की मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऑक्सीजन की मांग घट रही है। विगत 24 घंटे में 663 एमटी ऑक्सीजन वितरित की गई, इसमें 396 एमटी केवल रीफिलर को उपलब्ध कराई गई। होम आइसोलेशनत्र में 15 एमटी मांग रह गई है फिर भी होम आइसोलेशन वाले मरीजों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed