फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister launched portal: Yogi said, eradication of corruption is possible only through technology

सीएम ने लॉन्च किया पोर्टल : योगी बोले, तकनीक से ही भ्रष्टाचार का खात्मा संभव, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से लें वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल

Mon, 26 Jul 2021 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Jul 2021 08:23 PM IST
सार

यह पोर्टल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना के अनुसार अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक होगा।

विज्ञापन
Chief Minister launched portal: Yogi said, eradication of corruption is possible only through technology
up.mygov.in पोर्टल की सीएम ने की लॉन्चिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक के उपयोग से न सिर्फ भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है बल्कि लोकतंत्र की भावना को भी चरितार्थ किया जा सकता है। तकनीक का उपयोग आम लोगों के जीवन में सुधार का बड़ा माध्यम बन सकता है। कोरोना संकट के दौरान तकनीक के जरिए ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में ई-पॉस मशीनों के जरिये अनाज वितरण कर प्रतिवर्ष 1200 करोड़ रुपये की बचत की है। मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को up.mygov.in पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई 2014 को mygov.in पोर्टल लॉन्च किया था। इसके जरिए मोदी ने लोकतंत्र की भावनाओं को साकार करने के लिए तमाम कार्य किए हैं। इस पोर्टल ने न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि सुशासन का लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के mygov.in पोर्टल के सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यूपी सरकार ने भी अपना पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की भावना के अनुसार अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार की योजनाओं पर जनता के सुझावों को जानने के साथ नवाचार में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्राद्यौगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि mygov.in के उत्तर प्रदेश चैप्टर की शुरुआत से समाज व सरकार के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। साधारण व्यक्ति को भी सरकार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि यह प्रयास किया जाएगा कि प्रदेश में यह पोर्टल राज्य सरकार और नागरिकों के बीच सेतु के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, एसीएस अरविंद कुमार, केंद्र सरकार में आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सचिव अजय साहनी, संजय प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

जन समस्याओं को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश

Chief Minister launched portal: Yogi said, eradication of corruption is possible only through technology
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन वरिष्ठ नागरिकों के परिजन दूर रहते हैं, उनकी सरकार मदद करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल लिया जाए। कोई समस्या बताए तो उसका समाधान कराया जाए। वह सोमवार को सरकारी आवास पर कोरोना रोकथाम के लिए बनी टीम 9 की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हेल्पलाइन से सभी जनपदों में वरिष्ठ नागरिकों से उनकी कुशलक्षेम पूछी जाए। सामने आने वाली समस्या का संबंधित विभाग के जरिए वरीयता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में अब तक 6522 से अधिक पीआईसीयू, अस्पतालों में करीब 3000 पीआईसीयू व आइसोलेशन बेड तैयार कर लिए गए हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों को दवा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में 549 ऑक्सीजन संयंत्रों में 234 क्रियाशील हो गए हैं। सीएचसी व पीएचसी पर हेल्थ एटीएम स्थापना की कवायद शुरू कर दी र्गइ है। इसके लिए हर एटीएम पर एक प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी।

हर मेडिकल कॉलेज के लिए नोडल अधिकारी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन नौ मेडिकल कॉलेजों के कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। सभी मेडिकल कॉलेजों में एक नोडल अधिकारी को तैनात किया जाए। अयोध्या के समग्र विकास के कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाए। सभी परियोजनाओं को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस और थाना दिवस में जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आईजीआरएस के प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

ट्रिपल टी के फार्मूले का करें पालन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस का असर कम हुआ है, लेकिन अभी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का फार्मूला प्रभावी ढंग से लागू रखा जाए। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed