{"_id":"67ddcd7ec18daee84505e12d","slug":"chief-minister-is-strict-said-put-a-check-on-middlemen-in-rto-lucknow-news-c-13-knp1050-1123767-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुख्यमंत्री सख्त, कहा-आरटीओ में दलालों पर लगाएं अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुख्यमंत्री सख्त, कहा-आरटीओ में दलालों पर लगाएं अंकुश
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में काउंटरों पर दलालों की दखल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। सख्त लहजे में लखनऊ सहित प्रदेश के सभी आरटीओ से दलाली खत्म करने और दलालों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। आवेदकों को असुविधाएं न हों, इसका भी ध्यान रखने को कहा है।
अमर उजाला ने 20 मार्च के अंक में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में बाबुओं के काउंटरों पर दलालों के बैठकर काम करने का मामला उजागर किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन जांच के आदेश दिए गए। बाबुओं से स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं, शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रकरण में सख्त रवैया अख्तियार किया है।
सीएम कार्यालय के एक्स अकाउंट पर यह सख्ती ट्विट की गई है। सीएम ने कहा है कि लखनऊ सहित प्रदेश के सभी आरटीओ से दलालों को खत्म किया जाए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया है कि वाहनों से जुड़े काम कराने के लिए आ रहे आवेदकों को असुविधाएं नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इसलिए नाराज हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की नाराजगी वाजिब भी है, क्योंकि अभी तक दलाल आरटीओ परिसर के बाहर रहते थे, लेकिन अब दलाल बाबुओं के साथ मिलकर उनके काउंटरों पर डटे हुए हैं। बाबुओं के कंप्यूटर, उनकी आईडी पर वाहनों से जुड़े कामों को वेरिफाई कर रहे हैं। इससे सीधे सरकारी व्यवस्था में दलालों का दखल नजर आ रहा है, जिससे विभाग की भद्द पिट रही है।
काउंटरों से फिटनेस सेंटर तक सन्नाटा
अमर उजाला में आरटीओ में दलालों के दखल को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित होने का असर शुक्रवार को देखने को मिला। आरटीओ परिसर के बाहर दलाल नदारद रहे। आरटीओ के काउंटरों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। फिटनेस सेंटर पर भी वाहनों व दलालों की संख्या कम रही।
गाज से बचने के जुगाड़ में जुटे बाबू
ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में नौ काउंटर हैं, जहां 18 बाबू तैनात हैं और 50 से अधिक दलाल पूरे आरटीओ में बाबुओं के साथ काम करते हैं। काउंटरों पर दलालों के होने से बाबुओं पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। ऐसे में कुछ बाबू गाज से बचने के जुगाड़ में जुट गए हैं। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से लेकर प्रमुख सचिव परिवहन, परिवहन आयुक्त से खुद के बेदाग होने की दलील दे रहे हैं।
आरटीओ में बाबुओं के काउंटर पर दलालों के काम करने को लेकर जांच करवाकर रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दलालों को रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि आवेदकों को असुविधाएं न हों।
- बीएन सिंह, परिवहन आयुक्त