फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief Minister announced: Uttar Pradesh Mathrubhumi Yojana will be implemented in UP, inauguration of renovation work of 1,930 km long 692 rural roads

मुख्यमंत्री ने की घोषणा : यूपी में लागू होगी उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना, 1,930 किमी लंबे 692 ग्रामीण मार्गों के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण

Wed, 15 Sep 2021 08:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Sep 2021 08:07 PM IST
सार

योगी ने कहा कि योजना के तहत गांवों में विकास में हर व्यक्ति को भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा। विकास कार्यों के लिए 50 प्रतिशत राशि सरकार देगी जबकि 50 प्रतिशत राशि संबंधित व्यक्ति को देगी होगी।

विज्ञापन
Chief Minister announced: Uttar Pradesh Mathrubhumi Yojana will be implemented in UP, inauguration of renovation work of 1,930 km long 692 rural roads
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के गांवों में अवस्थपना सुविधाओं का विकास करने के लिए योगी सरकार उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना लागू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को योजना को लागू करने की घोषणा की। योगी ने कहा कि योजना के तहत गांवों में विकास में हर व्यक्ति को भागीदारी निभाने का मौका मिलेगा। विकास कार्यों के लिए 50 प्रतिशत राशि सरकार देगी जबकि 50 प्रतिशत राशि संबंधित व्यक्ति को देगी होगी। इसके बदले परियोजना का नामकरण व्यक्ति या उनके परिवारजन के नाम पर किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत 6,208 किलोमीटर लंबे 886 ग्रामीण मार्गों के निर्माण का शुभांरभ किया। साथ ही 1,930 किलोमीटर लंबे 692 ग्रामीण मार्गों नवीनीकरण का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग को मातृभूमि योजना की औपचारिक शुरुआत के लिए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए समाज के साधन संपन्न लोगों का सहयोग लेकर इस काम को और बेहतर और तेजी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना एक अच्छा प्रयास हो सकती है। उन्होंने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय, स्टेडियम, व्यायामशाला, ओपन जिम, पशु नस्ल सुधार केंद्र, फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना, स्मार्ट विलेज के लिए सीसीटीवी लगवाने, अंत्येष्टि स्थल का विकास, सोलर लाइट लगाने और सीवरेज के लिए एसटीपी प्लांट की स्थापन में स्थानीय लोगों की भागीदारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से परियोजना की कुल लागत का आधा खर्च उठाकर संबंधित व्यक्ति उसका पूरा लाभ ले सकेगा।
विज्ञापन


विकास कार्यों के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों के बीच प्रतिस्पर्धा हो
मुख्यमंत्री ने पंचायतों की बेहतरी के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए एक विशिष्ट प्रतियोगिता का आयोजन करने को कहा। क्षेत्र पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायतों के बीच, जिला स्तर पर क्षेत्र पंचायतों के बीच और प्रदेश स्तर पर जिला पंचायतों के बीच प्रतियोगिता कराकर उनके नवाचारों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पंचायतों से सस्टनेबल विकास का मॉडल देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमजीएसवाई  में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन पद्धति का इस्तेमाल करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। सीएम ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आजमगढ़ और जौनपुर जिला पंचायतों में एफडीआर तकनीक से सड़क निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जौनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष, पीएम ग्रामीण सड़क योजना से लाभार्थी बाराबंकी के रामनरेश और रायबरेली के परशुराम से भी संवाद किया।

निर्माण कार्यों कौ भौतिक सत्यापना कराएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाली जिला पंचायतें उन्हें जानकारी है। उन्होंने बिना ठोस कारण ठेकेदारों के देय भुगतान में विलंब न करने की चेतावनी भी दी। सीएम ने जिला पंचायत अध्यक्षों को निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। कार्यक्त्रस्म में ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह,  पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी तथा राज्य मंत्री आनंद स्वरूप ने भी संबोधित किया।


सरकार ने दी सौगात
ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाई-3 केतहत 4,130.27 करोड़ की लागत से 6,208.45 किमी लंबे 886 ग्रामीण मार्गों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि 155 करोड़ की लागत से 1,930 किमी लंबे 692 ग्रामीण मार्गों के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायतों के तहत हॉटमिक्स पद्धति से निर्मित होने वाले 195.07 करोड़ की लागत से 537.82 किमी लंबे 509 ग्रामीण मार्गों का लोकार्पण किया। जिला पंचायतों के तहत हॉटमिक्स पद्धति से निर्मित होने वाले 33.75 करोड़ की लागत से 48.62 किमी लंबे 14 ग्रामीण मार्गों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed