फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minister Akhilesh says no one is bigger cow protector than us.

सीएम अखिलेश बोले, हमसे बड़ा गौरक्षक कौन

Tue, 09 Aug 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Aug 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
Chief minister Akhilesh says no one is bigger cow protector than us.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

गोरक्षकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास से ध्यान हटाने के लिए गोरक्षा का मुद्दा उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


जब उन्हीं के लोगों ने इस पर सवाल उठाया तो समझ में आया कि इससे देश का कितना नुकसान हुआ। देर से समझ में आया लेकिन चलो कुछ तो समझ में आया।

कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा, गाय की रक्षा होनी चाहिए। उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारे यहां गाय पली है। हमसे बड़ा गोरक्षक कौन है। हम गाय की सेवा करने वाले लोग हैं। शहर में रहने वाले कितने भाजपा नेताओं के यहां गाय है?
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर गोरक्षा जैसे मुद्दे उठाकर समाज में दूरियां बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा, गोरक्षा के लिए भाजपा सांसद सहयोग नहीं कर रहे हैं। गोरक्षा के मामले में भाजपा को हर कोई जानता है। उनकी सरकार आने से पहले भी देश में गाय थी। हम गाय की सेवा करेंगे, लेकिन इसे देश की तरक्की से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमने तो विकास से जवाब दिया, भाजपा बताए क्या किया'

Chief minister Akhilesh says no one is bigger cow protector than us.

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा यूपी को प्रश्न प्रदेश बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी योजनाओं के जरिये हमने पूरे देश को पहले ही सारे जवाब दे दिए हैं।

आगरा एक्सप्रेस-वे, मेट्रो जैसी परियोजना से गांव व शहरों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अब भाजपा को बताना चाहिए उसने क्या किया? भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 73 सांसद यूपी के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

इन सांसदों को चाहिए कि प्रदेश को केंद्रीय सरकार की योजनाओं का बकाया पैसा दिलवाएं। हमने प्रदेश के सभी सांसदों को पत्र लिखकर एनएचएआई, बिजली परियोजनाओं, रक्षा मंत्रालय से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाकर प्रदेश को मदद दिलाने का अनुरोध किया है।

भाजपा नेताओं द्वारा केंद्र की मदद से मेट्रो बनने की बात कहे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तो उन्हें यूपी को भारत से निकलवा देना चाहिए।

आरक्षण पर खुलकर रखें बात

Chief minister Akhilesh says no one is bigger cow protector than us.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आरक्षण संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण का सवाल काफी बड़ा है। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था संविधान में है। लोगों को आरक्षण के साथ-साथ सम्मान भी मिलना चाहिए।

उन्होंने अनुप्रिया पटेल का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग इसकी समीक्षा की बात कह रहे हैं, उन्हें अपनी बात और साफ तरीके से रखनी चाहिए।

रक्षाबंधन आ रहा है, बसपा से रिश्ते सुधार ले भाजपा
दयाशंकर सिंह मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुद्दा अब खत्म हो चुका है। मैं तो पहले ही कह चुका हूं कि रक्षाबंधन आ रहा है। भाजपा को बसपा से रिश्ते सुधार लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed