{"_id":"65f803b38912ba2a36034be7","slug":"chief-election-commission-orders-to-remove-up-cm-s-principal-secretary-sanjay-prasad-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चुनाव आयोग ने सीएम योगी के प्रमुख सचिव को हटाने का दिया निर्देश, सीएम कार्यालय का भी काम देख रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चुनाव आयोग ने सीएम योगी के प्रमुख सचिव को हटाने का दिया निर्देश, सीएम कार्यालय का भी काम देख रहे थे
Mon, 18 Mar 2024 02:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:56 PM IST
सार
केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव को हटाने का निर्देश जारी किया है। आईएएस संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ-साथ प्रमुख सचिव गृह की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आईएएस संजय प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग ने ऐसे गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है जो मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हैं। संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ-साथ प्रमुख सचिव गृह की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने खुद मार ली अपने पैरों पर कुल्हाड़ी, मुलायम को समर्थन देने के फैसले से नाराज हो गया था ये समाज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस का 84 वाला करिश्मा ... 24 में दोहरा पाएगी भाजपा?
विज्ञापन
संजय प्रसाद 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो सितंबर 2022 से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ-साथ सूचना व गृह विभाग का भी काम देख रहे हैं। चुनाव आयोग ने गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ यूपी के ऐसे गृह सचिवों को हटाने का निर्देश दिया है जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय का भी काम देख रहे हैं।