{"_id":"61584d748ebc3e0618602a2d","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-appointed-the-observer-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बनाया यूपी का वरिष्ठ प्रेक्षक, प्रियंका की करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बनाया यूपी का वरिष्ठ प्रेक्षक, प्रियंका की करेंगे मदद
Sat, 02 Oct 2021 05:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:49 PM IST
सार
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वरिष्ठ प्रेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी चुनाव के लिए वरिष्ठ प्रेक्षक नियुक्त किया है। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। बताया गया है कि वह अब सप्ताह में पांच दिन प्रदेश में ही रहेंगी।
कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी तैयारी कर रही है। कई सीटों पर उम्मीदवारों का निर्णय भी हो गया है। हालांकि, इस चुनाव को प्रमुखता से सपा व भाजपा की लड़ाई के रूप में ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से जोनवार प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी। वहीं, जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट देगी।
वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश की 100 सबसे अधिक संभावना वाली सीटों पर वार रूम बनाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सौ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वार रूम बनाए जा चुके हैं। यह वही सीटें हैं, जहां पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस या तो जीती है या प्रत्याशियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इनमें से 50 सीटों पर प्रत्याशी को हरी झंडी दे दी गई है। शेष 50 सीटों पर एक से ज्यादा प्रत्याशियों को तैयारी करने के लिए कहा गया है। उन्हें बताया गया कि मूल्यांकन में जिसका काम अच्छा होगा, जिसके पक्ष में ज्यादा कार्यकर्ता होंगे, उसी का टिकट फाइनल होगा।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने स्टेटस रिपोर्ट लेने के साथ ही वार रूम को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ बूथ स्तर की तैयारियों को न देखें, बल्कि घोषणाओं व कांग्रेस सरकार की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। इन वार रूम की प्रदेश मुख्यालय के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी निगरानी करेगा।
प्रियंका ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर इसी तरह के वार रूम खोलने के लिए कहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका लखनऊ प्रवास के दौरान प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा के रूट और मुद्दों पर रणनीति तय करेंगी। चुनावी तैयारियों का फॉलोअप लेंगी। संगठन और फ्रंटल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।