{"_id":"6707df935c4148e8ec01cbcc","slug":"chhath-special-vande-bharat-will-run-for-chhapra-lucknow-news-c-13-1-lko1029-909466-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छपरा के लिए चलेगी छठ स्पेशल वंदे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छपरा के लिए चलेगी छठ स्पेशल वंदे भारत
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पहली बार सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत को स्पेशल ट्रेन के रूप में लखनऊ से छपरा के लिए चलाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने यह जानकारी दी।
ट्रेन 02270/69 लखनऊ वंदे भारत स्पेशल 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक 13 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन 02270 लखनऊ से दोपहर 2:15 बजे चलकर सुल्तानपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर होते हुए रात 9:30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 02269 ट्रेन छपरा से रात 11 बजे चलकर सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन में एसी चेयरकार के आठ कोच होंगे।