फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chemical send on Kanhaiya Kumar in Lucknow.

UP Election 2022: लखनऊ पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया पर फेंका केमिकल, आरोपी युवक को कांग्रेसियों ने पकड़कर पीटा

Tue, 01 Feb 2022 09:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Feb 2022 09:31 PM IST
सार

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर केमिकल फेंकने की घटना से हड़कंप मच गया। आरोपी युवक को कांग्रेसियों ने दबोचा, पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
chemical send on Kanhaiya Kumar in Lucknow.
कांग्रेस कार्यालय का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक युवक ने तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे कन्हैया तो बाल-बाल बच गए मगर दो कार्यकर्ताओं पर तरल पदार्थ पड़ गया। जिन दोनों लोगों पर तरल पदार्थ पड़ा, उन्होंने जलन होने की बात कही। इस पर दोनों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं, घटना से कांग्रेस मुख्यालय पर हड़कंप मच गया। कांग्रेसियों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया है। डीसीपी (सेंट्रल) राघवेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन



लखनऊ मध्य सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सदफ जफर को मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करना था। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक व जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी लखनऊ आए थे। दोपहर करीब एक बजे कन्हैया माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुंचे। वह परिसर में स्थित टीन शेड की तरफ जा रहे थे। तभी वहां पहले से मौजूद एक युवक जोर से चिल्लाया- देशद्रोही कन्हैया का यहां क्या काम है। इतना कहकर उसने एक शीशी से तरल पदार्थ कन्हैया की तरफ फेंका। इससे कन्हैया तो बाल-बाल बच गए मगर कांग्रेस कार्यकर्ता सोजेब हुसैन व सफदर अब्बास पर पड़ गया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सोजेब व सफदर ने जलन होने की बात कही तो पुलिस ने तत्काल दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि तरल पदार्थ फेंकने वाले देवांश बाजपेई को लोगों ने पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी (सेंट्रल) राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तरल पदार्थ को केमिकल बताया जा रहा है। ये पदार्थ कन्हैया पर नहीं पड़ा है। जिन दो कार्यकर्ताओं पर पड़ा, उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी देवांश वाजपेई से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

क्रांतिकारी भूमिका निभाएगी कांग्रेस : कन्हैया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पर आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की हरकत अंग्रेजों वाली होगी, तो कांग्रेस क्रांतिकारी की भूमिका निभाएगी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री कम भाजपा के प्रचार मंत्री ज्यादा हैं। पेगासस पर सवाल उठाते हुए कन्हैया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के साथ इन्होंने भाजपा के भी नेताओं और मंत्रियों की जासूसी करवाई। युवाओं में छाई बेरोजगारी पर कहा कि जब सरकारी नौकरी नहीं होगी तो ब्याह कैसे होगा। जब रेलवे नहीं बचेगा तो मंगल ग्रह पर नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राम को नहीं, नाथूराम को लाए हैं।

उन्होंने कहा की भाजपा कहती थी कि हम जातिवाद खत्म करेंगे, पर भाजपा सिर्फ  श्मशान और कब्रिस्तान की बात करती है। 80-20 की बात करती है। भाजपा कभी मुद्दों पर बात नहीं करती है। कन्हैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं की बेहतरी और उन्हें आर्थिक सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी विस्तृत रोडमैप के साथ विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed