{"_id":"6534219035d71a52fa07f454","slug":"cheese-sample-failed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-5812-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मावा में घटिया तेल की मिलावट, पनीर का नमूना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मावा में घटिया तेल की मिलावट, पनीर का नमूना फेल
Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। एफएसडीए के जांच अभियान के दौरान गत मार्च में लिए गए खाद्य पदार्थों के कई नमूने सेहत के लिए हानिकारण पाए गए हैं। लखनऊ की प्रयोगशाला की जांच में मावा में घटिया तेल की मिलावट पाई गई। पनीर और रस्क के नमूने अधोमानक मिले। रिपोर्ट के आधार पर एफएसडीए संबंधित कारोबारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।
एफएसडीए की टीम ने मार्च माह में दरीबा स्थित सतीश की दुकान से मावा का नमूना भरा था। प्रयोगशाला की जांच में मावा में तेल की मिलावट मिली। इसे असुरक्षित बताया गया है। गुप्ता स्वीट्स मुराईबाग और राज स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट गेगासों से लिए गए पनीर के नमूने भी अधोमानक मिले हैं। सलोन के बैरमपुर करहिया में राहुल सिंह की दुकान से भरे गए शिवचंदन ब्रांड रस्क के नमून भी जांच में फेल हो गए।
एफएसडीए के सहायक खाद्य आयुक्त अजीत कुमार राय ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसके साथ मुकदमा दर्ज कराने प्रक्रिया शुरू की गईं।