{"_id":"66c914b043c386845c04e784","slug":"cheating-of-rs-1-lakh-30-thousand-from-a-teacher-in-the-name-of-getting-a-job-raebareli-news-c-101-1-slko1032-118643-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षिका से एक लाख 30 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षिका से एक लाख 30 हजार की ठगी
Sat, 24 Aug 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में निजी विद्यालय की शिक्षिका से डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 30 हजार रुपये की ठगी की गई। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मुड़ियनखेड़ा की रहने वाली शिवांगी खीरों कस्बा के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। तीन माह पहले उनके घर बरहा गांव निवासी मन्ना सिंह आया। शिक्षिका ने बताया कि मन्ना सिंह ने उनका भारतीय डाक विभाग में चयन होने की बात कही। बताया था कि नियुक्ति पत्र आकर वापस डाक विभाग में चला गया है। कुछ खर्चा करने पर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने दो बार में एक लाख 30 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से खाते में जमा करवाया। ज्यादा रुपये नहीं होने पर उन्होंने 15 ग्राम सोने की चेन पांच हजार रुपये कीमत की पायल ले लिया। काफी दिनों तक नियुक्ति पत्र के लिए टरकाता रहा। जब शिक्षिका ने विभाग में पता किया, तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। रुपये वापस मांगा तो जानमाल की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)