फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cheating of 15 lakhs from three girl students in the name of getting a job as a nurse

Lucknow News: नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन छात्राओं से 15 लाख की ठगी

Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 15 lakhs from three girl students in the name of getting a job as a nurse
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन छात्राओं से 15 लाख ठगने का केस गुडंबा थाने में देवर-भाभी पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी युवक व उसकी भाभी ने खुद को ग्राम विकास अधिकारी बताकर फंसाया। रुपये लेकर तीनों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित छात्राओं को धमकी भी दी थी।
गोरखपुर निवासी नव्या यादव गुडंबा के जानकीपुरम सेक्टर-एच में किराये पर रहती हैं। नव्या के साथ ही बांदा निवासी सरिता पटेल और बस्ती निवासी आस्था वर्मा भी रहती हैं।
विज्ञापन

तीनों नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। नव्या के मुताबिक, कुछ माह पहले साथ की सौम्या से अंबेडकरनगर के अमितोष उपाध्याय का नंबर मिला। अमितोष ने बताया कि वह एक कंपनी चलाते हैं और उनकी भाभी मांडवी उपाध्याय ग्राम विकास अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों छात्राओं ने संपर्क किया तो अमितोष और मांडवी ने स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर प्रति शख्स पांच लाख की मांग की।
15 लाख लेने के बाद आरोपियों ने बरेली में नियुक्ति का ज्वॉइनिंग लेटर दिया। पीड़ित छात्राएं बरेली पहुंची तो पता चला कि नियुक्ति पत्र जाली है। ठगी का शिकार छात्राओं ने शनिवार को अमितोष और मांडवी के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed