फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cheap and affordable homes for poor

बहुत गरीबों के लिए बनाए जाएंगे 1468 मकान

Sat, 25 Jul 2015 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 25 Jul 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
cheap and affordable homes for poor

बसंतकुंज योजना में 1468 फ्लैटों के निर्माण के साथ ही लखनऊ विकास प्राणिकरण (एलडीए) नगर निगम की कॉलोनियों में भी विकास कार्य करवाएगा। इसको लेकर लगभग 100 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया है। वहीं फ्लैटों के निर्माण के लिए तीन टेंडर किए गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा नगर निगम के कई वार्डों में सड़कें चौड़ी करने, चक गंजरिया परियोजना और जेपी सेंटर में कई कार्यों के लिए भी टेंडर किए गए हैं। ऐसे में इन नए निर्माणों केअगस्त से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


भविष्य में समाजवादी आवासों के तहत इन फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा। इस कॉलोनी के सेक्टर एन में इन फ्लैटों का निर्माण होगा। इनके लिए तीन अलग-अलग टेंडर किए गए हैं, जिससे काम तेजी से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका 30 फीसदी निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरण पंजीकरण खोलेगा। किसानों के साथ विवाद सुलझने के बाद में यहां फ्लैटों का निर्माण शुरू किया जा रहा है। तीन ब्लॉकों में ये निर्माण किये जाएंगे। पहले ब्लॉक में 576, दूसरे में 496 और तीसरे 416 फ्लैटों का निर्माण होगा।

इन फ्लैटों का क्षेत्रफल करीब 35 वर्ग मीटर (लगभग 400 वर्ग फीट) होगा। वहीं फ्लैटोंकी कीमत करीब 11 लाख रुपये होगी। जबकि, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पंजीकरण खोले जाने की दशा में 7 लाख रुपये में एक फ्लैट मिलेगा। एलडीए के अधिशासी अभियंता बीपी मौर्य ने बताया कि इन फ्लैटों का निर्माण बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा।

इन वार्डों में होंगे विकास कार्य

cheap and affordable homes for poor

•राजीव गांधी प्रथम वार्ड में विवेकखंड में ब्रेकरी से नीलकंठ होते हुए ट्रिंका रेस्टोरेंट तक नालों की मरम्मत।

•राजाजीपुरम वार्ड में सी-1479 से कम्युनिटी सेंटर होते हुए सब्जी मंडी और पुराना कोऑपरेटिव बैंक से बी ब्लॉक पुलिया तक, एसकेडी स्कूल से बी ब्लॉक मुख्यालय तक एवं जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग से सी 295 तक सड़क की मरम्मत।

•ऐशबाग रोड से मोतीनगर चौराहे होते हुए अग्रसेन विद्यालय तथा ऐशबाग पुल से स्टेशन होते हुए मस्जिद तक सड़क की मरम्मत।

•बजरंगबली वार्ड के तहत मामा चौराहे से सेंट्रल स्कूल अलीगंज तक सड़क की मरम्मत।

•विधानसभा मार्ग से गौतमबुद्ध मार्ग, एपी सेन मार्ग तक, सुभाष मार्ग से कैंसर अस्पताल तक सड़क की मरम्मत।

•ब्ल्यू फाउंटेन से आर्य कन्या चौराहा, बैजनाथ रोड चौराहा, बैजनाथ पुलिया होते हुए अतिथि इन तक सड़क की मरम्मत।

•जानकीपुरम प्रथम वार्ड के तहत 60 फिटा रोड से तिहोना पार्क होते हुए प्रभात चौराहे तक सड़क की मरम्मत।

•सपना कॉलोनी मुख्य मार्ग से सी 2932 से कपिल सोनी मिनी स्टठेडियम से ई 2610, सी 4818 से सी 2486 से 6/36 एवं प्रेम स्टूडियो से एफ-758 तक सड़क की मरम्मत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed