फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chartra Navratri 2024 from tomorrow.

Navratri 2024: चैत्र नवरात्र कल से, मंदिरों में तैयारियां पूरी, कलश स्थापना के हैं सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Mon, 08 Apr 2024 11:57 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिरों में आयोजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कलश स्थापना के लिए दो विशेष मुहूर्त हैं।

विज्ञापन
Chartra Navratri 2024 from tomorrow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

चैत्र नवरात्र की शुरुआत नौ अप्रैल से हो रही है। मेला और महोत्सव की धूम के बीच नवसंवत्सर का शुभारंभ भी हो रहा है। मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूजन और आरतियों का टाइम टेबल भी तय हो चुका है। पूर्व संध्या पर आयोजन होंगे। पंचांग का भी लोकार्पण व दीपदान होगा। बाजारों में दुकानें सज चुकी हैं। रविवार को लोगों ने चुनरी, नारियल, फलाहार की सामग्री की खूब खरीदारी की।

विज्ञापन


पिंगल नवसंवत्सर में राजा मंगल व मंत्री शनि
 वैदिक ज्योतिष शोध परिषद के अध्यक्ष महामहोपाध्याय डॉ. आदित्य पांडेय व पंडित धीरेन्द्र पांडेय के मुताबिक, नवसंवत्सर का नाम पिंगल है और राजा मंगल व मंत्री शनि हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति है। यह शक्ति, शौर्य, साहस, जिद, गुस्सा, आतंकवादी हमले, युद्ध, दुर्घटना का कारक ग्रह है। शनि न्याय करते हैं, यह धार्मिक व सात्विक लोगों को आगे बढ़ाएगा। तामसिक खानपान वालों के लिए कष्टकारी हो सकता है। निर्माण व तकनीक विकास में दोनों ग्रह सहयोगी बनेंगे। वाहन दुर्घटनाएं काफी हो सकती हैं। गैरकानूनी व गैर सामाजिक लोगों पर न्याय का शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बची सीटों पर ही टिकट के लिए असली घमासान, डिंपल को हराने के लिए चेहरे की तलाश; BJP के कई MP का कटेगा पत्ता!
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी! बस औपचारिक एलान होना बाकी, आसपास की सीटों पर बदलेंगे समीकरण


जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित धीरेंद्र पांडेय, आनंद दुबे व एसएस नागपाल के मुताबिक, नवरात्र प्रतिपदा पर दो मुहूर्त हैं। नवरात्र का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 11.24 से 12.36 बजे के बीच अभिजित मुहूर्त है जिसमें कलश स्थापना उत्तम फलदायी है। जो लोग किसी कारण से अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना न कर सकें, वे दोपहर में 3.17 के बाद से सूर्यास्त तक कर सकते हैं।

चंद्रिका देवी मंदिर : पानी-प्रकाश, विश्राम गृह सब तैयार
बीकेटी के कठवारा गांव स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई पूरी हो चुकी है। मां चंद्रिका देवी मेला विकास समिति के उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रथम द्वार पर पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। पर्यटन की तरफ से चार हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। विश्राम गृह में श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई पूरी कर दी गई है। सेवादार राजेश सिंह, शृंगार की व्यवस्था देख रहे नरेश सैनी के मुताबिक, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। मंदिर के बाहर मेला लगता है। नौ दिन में दो लाख से अधिक भक्तों की संख्या हर बार होती है, इसे देखते हुए यहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था भी रहती है।


कल्पवास करने वालों के लिए फलाहार, पूजन का विशेष प्रबंध
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि मनौती मानने वाले पूरी होने यहां कल्पवास करने आते हैं। उनके ठहरने के लिए विश्रामगृह में प्रबंध कर दिया गया। वे सूक्ष्म शुल्क देकर यहां रहते हैं। व्रतियों के लिए फलाहार आदि का भी प्रबंध किया जाता है। मुंडन संस्कार, गोद भराई आदि शुभ कार्यों को करने भी बड़ी संख्या में भक्त यहां आते हैं।

बड़ी काली जी मंदिर में नौ दिन नौ भोग
स्वामी हंसानंद के मुताबिक, भक्तों के लिए चाय, पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। गुजरात से भजन गायक बुलाए गए हैं। नौ दिन नौ प्रकार का भोग माता को लगेगा। नौ दिन के लिए अलग-अलग रंग के परिधान पहनाए जाएंगे। चूड़ी वाली गली में स्थित छोटी काली जी मंदिर में माता भद्रकाली की विशेष आराधना होगी।

आधा किमी. की दूरी पर नौ देवी दर्शन
चौक में रानी कटरा स्थित संकठा देवी दर्शन करने जाएं तो आधा किमी. की दूरी पर नौ देवियों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। रिद्धि गौड़ के मुताबिक, संकठा देवी मंदिर से बीस कदम की दूरी पर संतोषी माता, इससे 10 कदम की दूरी पर बंदी माता, कुछ और आगे कुसुंभी देवी के दर्शन होंगे। कुछ और आगे बढ़ें तो ललिता देवी, संदोहन देवी, मसानी व शीतला देवी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। सभी मंदिर आधा किमी. में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed