फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chargesheet filed against four people in the Aliganj fire incident

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड में चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against four people in the Aliganj fire incident
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुए भीषण अग्निकांड मामले के 87 दिन बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में 500 से अधिक पन्ने की चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले में गिरफ्तार किए गए भवन स्वामी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, रामकृष्ण उपाध्याय, तुषांक कृष्ण जायसवाल और स्टूडियो संचालक सुरेश कुमार साहू आरोपी हैं। एक आरोपी सुरेंद्र फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

22 जून की दोपहर इमारत में अचानक आग लगने से हुए हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी। घटना ने फायर ब्रिगेड और लखनऊ विकास प्राधिकरण की पोल खोल दी थी। सुरक्षा पर सवाल उठे थे। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद अलीगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई थी। सीएम के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। इसने ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया कि भवन में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। एलडीए और अन्य विभागों के कई इंजीनियर व अधिकारी दोषी बताए गए थे। पुलिस ने घटना वाले दिन ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, सुरेंद्र को नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed