{"_id":"c52d2c9ce3fe54ba59389426fbd0a81c","slug":"chargesheet-against-ips-rajesh-modak-and-subhash-dubey","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस राजेश मोदक व सुभाष दुबे को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस राजेश मोदक व सुभाष दुबे को चार्जशीट
विष्णु मोहन/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में एसएसपी रहने के दौरान मातहतों से मारपीट करने वाले राजेश मोदक और मुजफ्फरनगर हिंसा में निलंबित कर हटाए गए सुभाष दुबे को शासन ने आरोप पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों को जारी आरोप पत्र डीजीपी मुख्यालय भेजे गए हैं। अब आईजी कार्मिक इन्हें संबंधित अधिकारियों को भिजवाएंगे।
आईजी कानून-व्यवस्था राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आरोप पत्र मिलने के बाद दोनों अधिकारियों को अपना पक्ष रखना होगा।
प़ढ़ें: 7209 पदों की काउंसलिंग आज से शुरू
विज्ञापन
उनके पक्ष का परीक्षण करने के साथ ही उनके खिलाफ प्रस्तावित विभागीय कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
दोनों अधिकारियों को आरोप पत्र जारी किए जाने की पुष्टि विशेष सचिव गृह सरोज कुमार ने की।
मातहतों से मारपीट के कारण चर्चा में आए थे मोदक
राजेश मोदक पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे जब मुरादाबाद का एसएसपी रहने के दौरान उन्होंने अपने बंगले पर तैनात फॉलोवरों के साथ मारपीट की थी।
इस मामले के तूल पकड़ने पर मोदक को निलंबित कर पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।
कुछ दिनों पहले मातहत अधिकारियों के साथ विवाद के बाद वाराणसी के एसएसपी अजय मिश्र के हटाए जाने पर राजेश मोदक को वाराणसी जिले की कप्तानी सौंप दी गई थी।
मुजफ्फरनगर में हिंसा काबू में न आने पर हटाए गए थे दुबे
मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद जब वहां की एसएसपी मंजिल सैनी को हटाया गया था तब सुभाष दुबे को तैनात किया गया था।
लेकिन सांप्रदायिक हिंसा काबू में न आने की वजह से सुभाष दुबे को भी बाद में निलंबित कर हटा दिया गया था। उन पर लापरवाही बरतने का आरोप था।
पढ़ें-गूगल-डूडल में चमका लखनऊ का सितारा
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता ने तब कहा था कि दोनों अधिकारियों को इस बाबत आरोप पत्र दिया जाएगा अर उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।