फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charbagh taxi union collects unfair fare

यहां के ड्राइवर मनमाना किराया वसूलते हैं

Sat, 18 Jan 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
charbagh taxi union collects unfair fare

चारबाग प्री पेड टैक्सी स्टैंड पर सांझा ऑटो व टैक्सी यूनियन की मनमानी जारी है। बैखौफ यूनियन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रही है।

विज्ञापन


यही वजह है कि स्टेशन की टैक्सी रेडियो टैक्सी से करीब तीन गुना महंगी पड़ती है।

जीपीएस और एसी की सुविधा वाली चमचमाती रेडियो टैक्सी में पांच किलोमीटर के सफर के लिए जहां 120 रुपये देने पड़ते हैं वहीं चारबाग स्टेशन की प्रीपेड बूथ की टैक्सियों से इतनी ही दूरी तय करने के लिए 300 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


चारबाग प्रीपेड बूथ पर 49 कार टैक्सियां पंजीकृत हैं। इन कार टैक्सियों में डीजल इंडिगा, एम्बेस्डर और इनोवा जैसी कारें हैं। यहां सांझा ऑटो व टैक्सी यूनियन ने अपनी ही रेट लिस्ट प्रीपेड बूथ पर लगवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट लिस्ट में दर्ज किराए की दरें रेडियो टैक्सी से ढाई गुना अधिक बैठ रही हैं।

रेडियो टैक्सी से सफर करने में जहां पांच किलोमीटर के 120 रुपये और फिर एक किलोमीटर पर 18 रुपये देने पड़ते हैं, वहीं प्रीपेड बूथ की टैक्सियों का न्यूनतम किराया साधारण कार से 200 और एसी कार का 300 रुपये निर्धारित किया गया है।

इसमें भी यात्रियों को 10 रुपये जीआरपी प्रीपेड शुल्क अतिरिक्त देना पड़ता है। परिवर्तन चौक से लविवि की दूरी एक किलोमीटर भी नहीं है लेकिन प्रीपेड की टैक्सियों का इस दूरी के लिए 100 रुपये किराया बढ़ा दिया जाता है।

चारबाग स्टेशन से एयरपोर्ट की दूरी 10 किलोमीटर है। रेडियो टैक्सी से जहां एयरपोर्ट जाने पर 210 रुपये देने पड़ते हैं, वहीं प्रीपेड बूथ की टैक्सी इसके लिए 460 रुपये चार्ज करती हैं।

रेडियो टैक्सी के आने के बाद प्रीपेड बूथ पर यात्रियों को कम किराए में ले जाने से स्टेशन की टैक्सियों  पर असर न पड़े इसके लिए रेडियो टैक्सी का संचालन डीलक्स शौचालय के पास से किया जाता है।

चारबाग स्टेशन पर सक्रिय सरगना के गुर्गे डंडा लेकर अपनी मनमर्जी के अनुसार टैक्सियों को नंबर देते हैं। टैक्सी चालक यात्रियों को बूथ तक पहुंचने ही नहीं देते हैं।


उनको बीच रास्ते में अपनी मनमर्जी का किराया बताकर टैक्सी में बैठा देते हैं और बूथ पर खुद आकर पर्चियां कटवाते हैं।

यात्रियों की आंख में धूल झोंकने के लिए हजरतगंज जाने का किराया गोमतीनगर बताकर पर्ची पर उसे अधिक दर्ज किया जाता है। पर्ची पर दर्ज किराए को देखकर यात्री उसका भुगतान कर देते हैं।

छापा मारा
एआरटीओ प्रवर्तन आरपी सिंह ने शुक्रवार को प्रीपेड बूथ पर छापा मारा। उनको देखकर माफिया के गुर्गे भाग निकले। एआरटीओ ने रेट लिस्ट को लिखकर उसे परीक्षण के लिए आरटीओ कार्यालय ले गए। एक सप्ताह के भीतर प्रीपेड बूथ के लिए नई रेट लिस्ट जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed