फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charbagh station is number one in cleanliness

स्वच्छ भारत अभियान में हुआ सर्वे, लखनऊ जंक्शन सबसे साफ

Fri, 18 Mar 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Mar 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
charbagh station is number one in cleanliness
सफाई में चारबाग रेलवे स्टेशन अव्वल - फोटो : demo pic

आईआरसीटीसी की ओर से साफ-सफाई को लेकर कराए गए सर्वे में चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन अव्वल आया है। राजधानी के इन दोनों स्टेशनों को यात्रियों ने काफी सराहा, जिससे देखते हुए इन्हें अच्छे स्टेशनों में शामिल किया गया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और टीएनएस इंडिया की ओर से 16 जनवरी से पांच फरवरी के बीच देश के 407 ए-वन और ए ग्रेड स्टेशनों पर साफ-सफाई को लेकर सर्वे कराया गया।
विज्ञापन


इस ड्यूरेशन में 1.34 लाख यात्रियों से फीड बैक लिया गया। यात्रियों से स्टेशनों पर साफ-सफाई से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनके फीड बैक पर रिपोर्ट तैयार की गई। जिसे आईआरसीटीसी ने गुरुवार को जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची के अनुसार प्रदेश में रेलवे के अलग-अलग जोनों में आने वाले 12 स्टेशनों की साफ-सफाई यात्रियों को भायी है, जिसमें पूर्वात्तर रेलवे के स्टेशनों में लखनऊ जंक्शन पहले स्थान पर रहा, जबकि सभी डिवीजनों में इसे ओवर ऑल 21वां स्थान मिला है।

उत्तर रेलवे के स्टेशनों में चारबाग रहा अव्वल

charbagh station is number one in cleanliness
सफाई में चारबाग रेलवे स्टेशन अव्वल - फोटो : demo pic

गोरखपुर स्टेशन प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा, जबकि ओवर ऑल 36वें नंबर पर रहा। ऐसे ही उत्तर रेलवे के स्टेशनों में चारबाग स्टेशन अव्वल रहा, लेकिन ओवर ऑल रैंकिंग में 43वें नंबर पर रहा जबकि बरेली 58 व बनारस 65वें स्थान पर रहा।

इसके अलावा यूपी से कानपुर सेंट्रल, मुगलसराय, इलाहाबाद, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन को जगह मिली है।आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि देश के ए-वन ग्रेड के सबसे साफ 75 स्टेशनों की सूची जारी की गई है।

सूची में नंबर एक पर पश्चिम रेलवे का सूरत स्टेशन, दूसरे पर भी पश्चिम रेलवे का राजकोट रहा और तीसरे स्थान पर दक्षिण पूर्व रेलवे का बिलासपुर जंक्शन रहा। टॉप टेन स्टेशनों में उत्तर भारत का सिर्फ चंडीगढ़ स्टेशन ही अपना स्थान बना सका। चंडीगढ़ को छठवीं पोजीशन हासिल हुई।

ये हैं टॉप टेन स्टेशन

सूरत (डब्ल्यूआर), राजकोट (डब्ल्यूआर), बिलासपुर (एसईआर), शोलापुर (सीआर), मुंबई सेंट्रल (डब्ल्यूआर), चंडीगढ़ (एनआर), भुवनेश्वर (ईसीओआर), बड़ोदरा (डब्ल्यूआर), मदुरई जं. (एसआर), न्यू जलपाईगुड़ी (एनएफआर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed