फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   charbagh auto stand

Lucknow News: चारबाग स्टेशनः रिक्शा गली में अवैध टैक्सी, कैब, ई-रिक्शा का कब्जा

Thu, 31 Jul 2025 09:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:14 AM IST
विज्ञापन
charbagh auto stand
चारबाग स्टेशनः रिक्‍शा गली में अवैध टैक्सी, कैब, ई-रिक्‍शा का कब्जा

विज्ञापन
परिवहन विभाग की पीटीओ अनीता वर्मा ने किया औचक जांच
आटो गली रेलवे ने बंद की, स्टेशन पर लग रहा ट्रैफिक जाम
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर अवैध टैक्सी, कैब व ई रिक्शा जाम की वजह बन रहे हैं। रिक्शा गली में इनका कब्जा है। आटो गली रेलवे ने बंद कर दी है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे जाम लग रहा है।
इसकी पड़ताल के लिए बीते मंगलवार को परिवहन विभाग की यात्री कर अधिकारी(पीटीओ) अनीता वर्मा पहुंची। उन्होंने कई वाहनों की जांच की। मंगलवार दोपहर अचानक अफसर के पहुंच जाने से अवैध टैक्सी, कैब, ई रिक्शा संचालक वाहन लेकर भाग निकले। उन्होंने चारबाग स्टेशन प्रशासन, जीआरपी आदि से वाहनों के बाबत जानकारी भी हासिल की। दरअसल, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर अवैध व अनाधिकृत वाहनों की वजह से जाम लगता है। इससे यात्रियों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। स्टेशन पर इंटीग्रेटेड पार्किंग निजी एजेंसी के हाथ में थी, जो ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखती थी। लेकिन ठेकेदार ने हाथ पीछे खींच लिए, जिसके बाद से व्यवस्थाएं चौपट हो गईं। इतना ही नहीं आटो स्टैंड का ठेका भी रेलवे अधिकारियों ने रिन्यू नहीं किया, जिससे राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ ट्रैफिक प्रबंधन गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन


इसलिए लगता है चारबाग में जाम
चारबाग स्टेशन आने के लिए आरक्षण केंद्र की मुख्य सड़क से एंट्री होती है। इसके आगे दाहिनी हाथ पर रिक्शा गली व आटो गली है। रिक्शा गली में अवैध टैक्सी, कैब व ई रिक्शा खड़े होते हैं। जबकि आटो गली रेलवे ने बंद कर दी है। यहां रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए निर्माण कार्य कराने जा रही है। मुख्य सड़क से आने पर कैबवे व जंक्शन के रास्ते निकासी है। दो मुख्य गलियों को बंद करने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी ट्रेनों के टाइम पर होती है डग्गामारी
चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर वीआईपी ट्रेनों की आवाजाही के समय डग्गामार वाहन उमड़ते हैं। जंक्शन पर पुष्पक, शताब्दी, तेजस एक्सप्रेस के आने पर सुबह ऐसे वाहन नजर आते हैं। वहीं चारबाग में लखनऊ मेल, एसी सुपरफास्ट आदि वीआईपी ट्रेनों के आने-जाने पर ऐसे वाहनों की वजह से जाम लगता है।


पीटीओ को सौंपा ज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर आटो टेंपो स्टैंड संचालक नरेंद्र कुमार ने पीटीओ अनीता वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने पीटीओ को बताया कि पिछले चार महीने से रेलवे ने स्टैंड ने रिन्यूवल नहीं किया है। इससे रेलवे को राजस्व का भी नुकसान हुआ तथा ट्रैफिक व्यवस्थाएं भी चौपट हो रही हैं।

चारबाग स्टेशनः रिक्शा गली में अवैध टैक्सी, कैब, ई-रिक्शा का कब्जा

चारबाग स्टेशनः रिक्शा गली में अवैध टैक्सी, कैब, ई-रिक्शा का कब्जा

चारबाग स्टेशनः रिक्शा गली में अवैध टैक्सी, कैब, ई-रिक्शा का कब्जा

चारबाग स्टेशनः रिक्शा गली में अवैध टैक्सी, कैब, ई-रिक्शा का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed