फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaos, violence and firing at a birthday party in Mohanlalganj.

Mohanlalganj: नशे में डांस कर रहे थे युवक... जन्मदिन की पार्टी में बवाल, जमकर मारपीट... सिर फटा, हुई फायरिंग

Mon, 15 Dec 2025 10:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Dec 2025 10:51 PM IST
सार

मोहनलालगंज के कुशलीखेड़ा गांव के पास गैंग चलाने वाले युवक की जन्मदिन की पार्टी में जमकर बवाल और मारपीट हुई। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Chaos, violence and firing at a birthday party in Mohanlalganj.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहनलालगंज क्षेत्र में 5151 नाम का ग्रुप चलाने वाले अनीत यादव व उसके भाई विनीत की जन्मदिन पार्टी के दौरान रविवार देर रात बवाल हुआ। डांस के दौरान हुए विवाद में हुलासखेड़ा के प्रसाद त्रिवेदी से मारपीट की गई। गैंग के एक युवक ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


प्रसाद ने बताया कि कुशलीखेड़ा गांव के जुड़वा भाइयों विनीत व अनीत यादव के जन्मदिन की पार्टी अनीत के प्लॉट पर चल रही थी। वह पार्टी में पहुंचे तो डीजे वाली गाड़ी पर गाना बज रहा था। कुछ युवक शराब के नशे में डांस कर रहे थे। वह भी डांस करने लगे। इस दौरान धक्का लगने से आर्यन यादव भड़क उठा। उसने साथियों के साथ पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आर्यन ने असलहे की बट से हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, फिक्स होगा 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क, ये होंगे बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसटीएफ के पूर्व इंस्पेक्टर की पत्नी और बेटा लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे, बुरी तरह सहमे... किसी ने नहीं उठाई कॉल


पार्टी में मौजूद दीपक यादव मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी उन्हें भी पीटने लगे। आरोप है कि आर्यन ने पिस्तौल से कई राउंड हवाई फायरिंग की। घायल प्रसाद और दीपक किसी तरह जान बचाकर निकले। घायल प्रसाद का घटना को लेकर सोमवार को वीडियो भी वायरल हुआ।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रसाद को थाने बुलाया गया। अनीत, विनीत, आर्यन, गोलू व दस अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed