फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chaos prevails at petrol pumps, air and toilet facilities are missing

Lucknow News: पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था हावी, हवा-शौचालय की सुविधा नदारद

Wed, 03 Sep 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chaos prevails at petrol pumps, air and toilet facilities are missing
शौचालयों में लगा ताला।
लखनऊ। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर जनता की बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। हवा मशीन से लेकर शौचालय और पेयजल जैसी अनिवार्य व्यवस्थाएं या तो बंद पड़ी हैं या औपचारिकता मात्र निभाई जा रही है। महिला शौचालयों पर ताला लटक रहा है और पुरुष शौचालयों की दशा बेहद खराब है।
विज्ञापन

शहर के तेलीबाग वीआईपी रोड स्थित पेट्रोल पंप, मॉल एवेन्यू वीपी कैंट, शादाब कॉलोनी और टेढ़ी पुलिया मार्ग समेत कई पंपों के हाल की मंगलवार को पड़ताल की गई तो पता चला कि जिम्मेदार विभागों और तेल कंपनियों के आदेश कागजों तक सीमित हैं, पालन की हकीकत शून्य है।
विज्ञापन

हजरतगंज इंदिरा भवन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर महिला शौचालय पर ताला जड़ा था। डीएम आवास के पास स्थित पेट्रोल पंप पर तो महिला शौचालय की व्यवस्था ही नहीं मिली। यहां हवा मशीन पर भी कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। शादाब कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर महिला और पुरुष दोनों शौचालय खुले तो थे, मगर गंदगी का अंबार था। शहर के अन्य कई पंपों पर भी लगभग यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम पुराने, अनुपालन अधूरा
नियमों के मुताबिक्र, पेट्रोल पंपों पर हवा, पेयजल और महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय होना अनिवार्य है। करीब एक दशक पहले यह आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत महिला शौचालय अलग से बनाने का निर्देश दिया गया था। निर्माण के लिए पंप स्वामियों को एलडीए समेत विभिन्न विभागों से एनओसी लेना भी आवश्यक है।

Iसभी पंप स्वामियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा।I
I- विपिन प्रसाद, सेल्स एरिया मैनेजर आईओसीI
---

शौचालयों में लगा ताला।

शौचालयों में लगा ताला।

शौचालयों में लगा ताला।

शौचालयों में लगा ताला।

शौचालयों में लगा ताला।

शौचालयों में लगा ताला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article