फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changing lifestyle giving heart trouble to people

नौकरियां दे रही हैं जानलेवा बीमारी, खुद को बचाएं ऐसे

Sat, 06 Jun 2015 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Jun 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
changing lifestyle giving heart trouble to people

लाइफ स्टाइल बदल चुकी है। बदली लाइफस्टाइल के हिसाब से खुद को स्वस्थ रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। लखनऊ में एसजीपीजीआई में कार्डियोलॉजिस्ट की समिट में देश-विदेश के डॉक्टर इकट्ठा हुए। डॉक्टरों ने दीं कुछ बेहद उपयोगी जानकारी।

विज्ञापन

 
मुंबई के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एवी गणेश कुमार का कहना है, हमारे देश में हृदय रोग बढ़ने की सबसे प्रमुख वजह प्रदूषण, खान-पान की बिगड़ी आदतें और टारगेट आधारित नौकरी हो चुकी है।
विज्ञापन


मेरे अनुभव में युवाओं में हृदय रोग बढ़ने की सबसे बड़ी वजह उनकी नौकरियों का टारगेट आधारित होना। उन्हें ये टारगेट समय पर पूरा करने स्ट्रेस हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अपनी सेहत को किनारे रखकर नौकरी के लिए अत्यधिक तनाव ले रहे हैं जो उन्हें हृदय रोग से पीड़ित कर रहा है।

ये हैं बीमारियों के लक्षण

changing lifestyle giving heart trouble to people

यूएस के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. गेराल्ड वर्नर ने बताया कि मोटापा, डायबिटीज है तो रहें सावधान
पश्चिमी देशों में हृदय रोगों की प्रमुख वजह स्मोकिंग है।

भारत में स्थितियां कुछ अलग हो सकती हैं। लेकिन जैसा की मुझे जानकारी है, यहां डायबिटीज तेजी से बढ़ा है, तो वहीं मोटापा भी साथ है।

ये दोनों मिलकर किसी व्यक्ति को हृदय रोगी बनाने की पूरी क्षमता रखते हैं और ऐसे केसेज ज्यादा जटिल होते हैं। मेरा मानना है कि अगर आपका वजन बढ़ रहा है, या आपको डायबिटीज है तो आप हृदय रोगों से बचने के लिए भी अपनी जीवन शैली में बड़े बदलाव लाएं।

ऐसे बचाएं खुद को

changing lifestyle giving heart trouble to people

हेल्दी फूड लीजिए और तनाव न कीजिए
अपने स्ट्रेस को सबसे पहले कम करने की जरूरत है।

दूसरा बचाव का कदम अच्छा खान-पान है। जीवन में खुश रहना केवल परिवार और रिश्तों के लिए ही जरूरी नहीं, बल्कि यह आपको हृदय रोगों से भी बचाएगा।

दूसरी ओर बेशक जीवन शैली बदली है, लेकिन अच्छे खान पान की आदत को बनाए रखा जा सकता है।

दिल के लिए उपयोगी भोजन जैसे हरी सब्जियों, कम वसा और फलों से भरपूर भोजन लें। इलाज से बचाव बेहतर है, और हृदय रोगों में मामले में बचाव सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed