फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   changing attitude of UP police

गजब: घर-घर जाकर पुलिस ने पूछा, आपके साथ लूट हुई है?

Wed, 24 Feb 2016 04:43 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
changing attitude of UP police

कुछ दिन पहले तक पुलिस थाने जाने पर भी लूट की रिपोर्ट या तो लिखती नहीं थी, या फिर उसे खोया पाया में दर्ज कर लेती थी, लेकिन सोमवार को ताबड़तोड़ हुई लूट की घटनाओं में शायद पहली मर्तबा ऐसा हुआ कि पुलिस स्वयं पीड़ितों के घर पहुंची और तहरीर देने के लिए उनसे मान मनौव्वल की।

विज्ञापन


एसपी साउथ अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि सोमवार को कानपुर के नौबस्ता के ब्लाक निवासी गीता मेनन के साथ पर्स लूट हुई थी। सेट पर सूचना चली तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


मौके पर गीता नहीं मिली तो थाने का फोर्स गीता को तलाशते हुए उनके घर पहुंचा गया। जीप भरकर पुलिस को देख गीता का परिवार पहले तो सहमा, लेकिन जब एक पुलिस अधिकारी ने विनम्रता से पूरी घटना पूछी और तहरीर मांगी तो पूरा परिवार पुलिस के रवैये पर चौक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और महिला के घर पहुंची पुलिस

changing attitude of UP police

आखिर में पुलिस गीता के परिजनों से तहरीर लेकर लौट आई।
इसी तरह किदवईनगर निवासी ज्योति के साथ भी चेन लूट हुई थी। यहां भी ज्योति के घर पहुंची पुलिस उनसे तहरीर मांगती रही, इंस्पेक्टर ने बहुत समझाया कि लुटेरे पकड़े जाएंगे तो चेन भी मिल जाएगी लेकिन परिजनों ने तहरीर देने से मना कर दिया।

एसपी साउथ ने बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस तहरीर लेने गई थी। जिसमें तहरीर मिली है, उसमें तो कार्रवाई होगी ही, और ज्योति के बताए गए हुलिए के आधार पर भी बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।

जबकि बर्रा में हुई घटना में लूट नहीं सिर्फ मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस के इस बदलाव को व्यापारी नेता हिमांशू पाल, अनूप तिवारी, विनायक पोद्दार, हरिशंकर गुप्ता, रामसेवक यादव आदि एसपी साउथ इम्पैक्ट भी मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed