{"_id":"d2a370fc090c3ede98a552d26a668a05","slug":"changes-in-weather-after-snow-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से अटे पहाड़, ठंड हवाओं से 5 डिग्री तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से अटे पहाड़, ठंड हवाओं से 5 डिग्री तापमान गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ/ शिमला/देहरादून
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की ऊंची चोटियां बर्फ से अट गईं।
विज्ञापन
हिमाचल के मनाली, डलहौजी और शिमला में शुक्रवार दोपहर सीजन का पहला हिमपात हुआ।
बारिश-बर्फबारी से मनाली-लेह और शिमला-रोहड़ नेशनल हाईवे बंद हो गया। 50 से ज्यादा सड़कें बंद हैं और जहां तहां-अटकी यात्री अटके पड़े हैं।
20 किमी की रफ्तार से चले झोंको ने बढ़ाई ठंडक
बर्फबारी और 11 से 20 किमी. की रफ्तार से चल रहे पछुआ हवा के झोंको के चलते लखनऊ में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
इससे सुबह और रात में ठंडक बढ़ गई। हालांकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 14.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पारे केउतार-चढ़ाव के बीच रातों और सुबह का कोहरा बढ़ेगा, सुबह केसमय ठिठुरन केसाथ ठंडी बढ़ेगी।