{"_id":"5a43c0424f1c1b0b788b532c","slug":"changes-in-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा में बड़े फेरबदल, 12 जिलों व महानगरों की कार्यकारिणी भंग, अध्यक्ष बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में बड़े फेरबदल, 12 जिलों व महानगरों की कार्यकारिणी भंग, अध्यक्ष बदले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Dec 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी ने 12 जिलों और महानगरों की कार्यकारिणी भंग करते हुए पुराने अध्यक्षों को हटाकर उनकी जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। साथ ही सभी से एक सप्ताह में नई कार्यकारिणी गठित करने को कहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यह कार्रवाई संगठन की तरफ से दी गई जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन न करने और निकाय चुनाव के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायतों के बाद की गई है। जिन महानगरों और जिलों के अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें सुल्तानपुर, आगरा, कानपुर और मुरादाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि सुल्तानपुर में राम सहाय यादव की जगह रघुवीर यादव को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आगरा महानगर में रईसुद्दीन को हटाकर वाजिद निसार को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
कानपुर महानगर में फजल महमूद की जगह मो. मुईन को, कानपुर ग्रामीण में महेन्द्र सिंह यादव की जगह राघवेन्द्र सिंह, प्रतापगढ़ में भैया राम पटेल की जगह रामसिंह पटेल, जौनपुर जिला में राजनारायण बिंद की जगह लालबहादुर यादव, बलिया जिला में यशपाल सिंह की जगह संग्राम सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।
Trending Videos
इन स्थानों पर ये नए अध्यक्ष
मुरादाबाद जिले में हाजी इकराम कुरेशी की जगह राजीव सिंघल को, मुरादाबाद महानगर में सुऐब हसन पासा की जगह मुन्नू कुरेशी, गौतमबुद्धनगर में फकीर चंद्र नागर की जगह वीर सिंह यादव, सहारनपुर जिले में जगपाल दास गुर्जर की जगह रुद्रसेन को अध्यक्ष बनाया गया है। मुजफ्फरनगर महानगर में मो. वसी अंसारी को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद रिक्त पड़ा था।