{"_id":"5bd8482cbdec2269c544b7b9","slug":"changes-in-lucknow-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के थानों में पुरानी व्यवस्था के तहत हुई निरीक्षकों की तैनाती, काम नहीं आया डीजीपी का फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के थानों में पुरानी व्यवस्था के तहत हुई निरीक्षकों की तैनाती, काम नहीं आया डीजीपी का फॉर्मूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने तीन महीने पहले राजधानी सहित प्रदेश के सभी थानों में चार निरीक्षक तैनात करने की योजना शुरू की, लेकिन यह सफल न होने पर तीन महीने बाद सिर्फ दो निरीक्षक की तैनाती का फरमान जारी कर दिया। इस आदेश के तहत राजधानी के 38 थानों में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की तैनाती की गई है। मंगलवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की सूची जारी की।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, संतोष कुमार को हजरतगंज में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया। इसी तरह मो. इरशाद त्यागी को हुसैनगंज, धीरज कुमार शुक्ला को आलमबाग, विद्यासागर पाल को गौतमपल्ली, विजय कुमार पांडेय को मानकनगर, राजेश कुमार द्विवेदी को पारा, नीलम राना को कृष्णानगर, अनिरुद्ध सिंह को सरोजनीनगर, बलबीर सिंह को बंथरा, सत्यनारायण मिश्रा को कैसरबाग, देवनाथ को अमीनाबाद, दीपेंद्र सिंह यादव को नाका, अतुल कुमार तिवारी को चौक, नूरूल हुदा को वजीरगंज, राजकुमार वर्मा को ठाकुरगंज, विजयेंद्र सिंह को बाजारखाला, राजकेशर यादव को सआदतगंज, अरुण कुमार अवस्थी को तालकटोरा, बद्री प्रसाद को महानगर, अमरनाथ यादव को हसनगंज, हरिकेश राय को विकासनगर, नंदकिशोर को अलीगंज, विद्याशंकर शुक्ला को मड़ियांव, रामकुमार यादव को जानकीपुरम, राजदेव मिश्रा को गाजीपुर, कुलदीप सिंह सेंगर को इंदिरानगर, गिरीश कुमार उपाध्याय को गुडंबा, जुबेर अहमद को गोमतीनगर, वीरेंद्र कुमार राय को विभूतिखंड, मनोज कुमार सिंह को चिनहट, सुनील कुमार सिंह को कैंट, रमेश सिंह यादव को आशियाना, रणजीत सिंह भदौरिया को पीजीआई, रफी आलम को मोहनलालगंज, वहीद अहमद को मलिहाबाद, अखिलेश कुमार यादव को काकोरी, राजेश कुमार को बीकेटी, देवेन्द्र कुमार यादव को इटौंजा का अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया। वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से विभूतिखंड का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन